आमला टोला सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी ऐतिहासिक यात्रा के 156वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। डेढ़ सदी से अधिक पुरानी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ सोमवार देर शाम आमला टोला दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा की अध्यक्षता में समिति की सामान्य बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा-2026 को भव्य, आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से विगत वर्ष की पूजा समिति को ही यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि निरंतरता, अनुभव, आपसी समन्वय के साथ इस वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में संकल्प लिया गया कि 156वें वर्ष की पूजा को ऐतिहासिक परंपरा के अनुरूप भव्यता, गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। आमला टोला सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी में मुख्य संरक्षक मुकुंद रूंगटा, संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर, राजश्री बासु एवं नन्दो फौजदार, अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा, उपाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार एवं गोपाल चटर्जी, सचिव प्रभाष कुमार सरकार, संयुक्त सचिव त्रिशानु राय एवं भरत रूंगटा, कोषाध्यक्ष सुदीप सिन्हा, सह-कोषाध्यक्ष सुभम शर्मा एवं वैभव बजाज का नाम शामिल है। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत प्रतिमा विसर्जन अनुज्ञप्ति संयुक्त सचिव त्रिशानु राय के नाम हस्तांतरित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। अनुज्ञप्ति हस्तांतरण से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर सचिव प्रभाष कुमार सरकार, चित्तरंजन दास, प्रसुन कुमार राय, आलोक मजुमदार, कृषनेन्दु राय, अनूप मुखर्जी, गौतम सरकार, रोहित रूंगटा, सुदीप सिन्हा, कौशिक पिरोजीवाला, मानव जोशी, दीपक सेनगुप्ता, देबनाथ सरकार, सुभम शर्मा, पार्थो सेनगुप्ता, भरत रूंगटा, सोमेन सरकार, तड़ित विश्वास, स्वाधीन बनर्जी, अभिजीत सरकार, अरुण बनर्जी, पिंटू घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आमला टोला सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी ऐतिहासिक यात्रा के 156वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। डेढ़ सदी से अधिक पुरानी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ सोमवार देर शाम आमला टोला दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा की अध्यक्षता में समिति की सामान्य बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा-2026 को भव्य, आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से विगत वर्ष की पूजा समिति को ही यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि निरंतरता, अनुभव, आपसी समन्वय के साथ इस वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में संकल्प लिया गया कि 156वें वर्ष की पूजा को ऐतिहासिक परंपरा के अनुरूप भव्यता, गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। आमला टोला सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी में मुख्य संरक्षक मुकुंद रूंगटा, संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर, राजश्री बासु एवं नन्दो फौजदार, अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा, उपाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार एवं गोपाल चटर्जी, सचिव प्रभाष कुमार सरकार, संयुक्त सचिव त्रिशानु राय एवं भरत रूंगटा, कोषाध्यक्ष सुदीप सिन्हा, सह-कोषाध्यक्ष सुभम शर्मा एवं वैभव बजाज का नाम शामिल है। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत प्रतिमा विसर्जन अनुज्ञप्ति संयुक्त सचिव त्रिशानु राय के नाम हस्तांतरित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। अनुज्ञप्ति हस्तांतरण से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर सचिव प्रभाष कुमार सरकार, चित्तरंजन दास, प्रसुन कुमार राय, आलोक मजुमदार, कृषनेन्दु राय, अनूप मुखर्जी, गौतम सरकार, रोहित रूंगटा, सुदीप सिन्हा, कौशिक पिरोजीवाला, मानव जोशी, दीपक सेनगुप्ता, देबनाथ सरकार, सुभम शर्मा, पार्थो सेनगुप्ता, भरत रूंगटा, सोमेन सरकार, तड़ित विश्वास, स्वाधीन बनर्जी, अभिजीत सरकार, अरुण बनर्जी, पिंटू घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

