रायबरेली के ऊंचाहार में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन मंगलवार को धार्मिक आयोजन में कई प्रमुख अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कथा सुनने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऊंचाहार पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, नितिन अग्रवाल और राजेश राठौर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के भी पहुंचने की जानकारी है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी शिव महापुराण कथा में शामिल होंगी। प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अतिथियों के आगमन को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की गई हैं। कथा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब शिव महापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। चौथे दिन होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कथा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालु शिव महापुराण कथा का श्रवण करेंगे।

