एनएच-46 पर ट्रक ने गौवंश को रौंदा, 5 की मौत:सुमेला और सुमेला में हुए दो हादसों में 2 मवेशी घायल

एनएच-46 पर ट्रक ने गौवंश को रौंदा, 5 की मौत:सुमेला और सुमेला में हुए दो हादसों में 2 मवेशी घायल

शिवपुरी जिले के कोलारस इलाके से गुजरने वाले एनएच-46 पर गौवंश की सड़क हादसों में मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को हाईवे पर दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में ट्रकों ने 7 गायों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें 5 गायों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन की ओर से गौवंश को सड़कों पर बैठने से रोकने के निर्देश दिए जाने के बावजूद हादसे लगातार हो रहे हैं। देहरदा ओवरब्रिज पर 5 गायों को रौंदा पहला हादसा लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा ओवरब्रिज पर हुआ। यहां शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क पर बैठी 5 गायों को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक गौवंश को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में 4 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सुमेला के पास 2 गायों को मारी टक्कर दूसरा हादसा बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव के पास एनएच-46 पर हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद दो गायों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। गौशाला के बावजूद हाईवे पर बैठा रहता है गौवंश सुमेला गांव के पास गौशाला होने के बावजूद हाईवे पर बड़ी संख्या में गौवंश बैठा रहता है। इसी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीजन में एनएच-46 पर अब तक 50 से ज्यादा गौवंश सड़क हादसों में जान गंवा चुका है। आदेश के बाद भी नहीं रुक रहे हादसे गौवंश को सड़कों पर बैठने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भी इस संबंध में आदेश दिए हैं। इसके बावजूद हाईवे पर लगातार गौवंश की मौजूदगी और हादसों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इससे साफ है कि आदेशों के पालन को लेकर जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *