अचलेश्वर मंदिर न्यास चुनाव की तारीख घोषित:ग्वालियर में 11 अक्टूबर को मतदान, 3,826 मतदाता करेंगे फैसला; दावेदारों ने जनसंपर्क तेज किया

अचलेश्वर मंदिर न्यास चुनाव की तारीख घोषित:ग्वालियर में 11 अक्टूबर को मतदान, 3,826 मतदाता करेंगे फैसला; दावेदारों ने जनसंपर्क तेज किया

अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को मतदान होगा। तारीख की घोषणा के बाद अध्यक्ष, सचिव और न्यासी पद के संभावित दावेदारों ने न्यास के सदस्यों से संपर्क शुरू कर दिया है। दावेदार दिनभर कामकाज निपटाने के बाद शाम को न्यास के सदस्यों के घर और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। इन चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा चुनावी माहौल के बीच प्रमुख सामाजिक और व्यापारिक चेहरों के नाम सामने आने लगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए राजू चड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है। न्यासी पद के लिए महेश मुदगल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, सचिव पद के लिए अग्रवाल समाज से गणेश अग्रवाल, पप्पू पाल और छोटू माहेश्वरी के नामों की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुछ और नए चेहरे भी मैदान में उतर सकते हैं। 3,826 सदस्य तय करेंगे न्यास की कमान न्यास में कुल 3,826 पंजीकृत सदस्य हैं, जो मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाता सूची को देखते हुए जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर शुरुआती तैयारियां शुरू कर दी हैं। कड़े सुरक्षा घेरे में होगा चुनाव चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय एसडीएम और सीएसपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन, जांच और नाम वापसी की तारीखों समेत चुनाव का पूरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव पर प्रशासन का जोर एडीएम सीबी प्रसाद ने बताया कि चुनाव को लेकर शुरुआती तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *