DDU कैंपस में सदस्यता कैंप लगाने का परमिशन नहीं मिला:SP छात्र सभा के सदस्य भड़के, बोले- हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा

DDU कैंपस में सदस्यता कैंप लगाने का परमिशन नहीं मिला:SP छात्र सभा के सदस्य भड़के, बोले- हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के सदस्य कुलपति प्रो. KP सिंह से मिलने पहुंचें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी संगठन को सदस्यता अभियान के लिए विश्वविद्यालय कैम्पस में कैंप नहीं लगाने दिया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष और DDU के पीएचडी स्कॉलर अखिलेश मौर्या ने बताया कि करीब 5 दिन पहले हमने विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को सदस्यता कैंप लगाने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। जबकि दूसरे छात्र संगठन को खुली छूट मिली हुई है। वे अपना अभियान अच्छे से चला रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि छात्र संगठनों में भेदभाव किया जा रहा है। अगर दूसरी पार्टी को अनुमति मिल गई है तो हमें भी मिलना चाहिए। उनका कहना है कि हमारा यह अभियान सिर्फ एक ही हफ्ते का था फिर भी अभी तक परमिशन नहीं मिल सका है। पूछने पर जिम्मेदार टाल- मटोल करते हैं। इसी मामले में वे VC ऑफिस पहुंचें थे। VC ने प्रॉक्टर से बात करने का आदेश दिया
अखिलेश ने बताया कि पहले व्यस्तता की वजह से कुलपति ने हमें शाम को मिलने का समय दिया था। फिर उन्होंने प्रॉक्टर से बातचीत करने को कहा। जिसके बाद हमारी बात प्रॉक्टर प्रो. TN मिश्रा हुई। प्रॉक्टर ने तुरंत समाधान किया
उन्होंने हमें प्रॉक्टर ऑफिस के सामने कैंप लगाने की परमिशन दे दी है। जिसके हम 22 सितंबर तक अपना कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। जिसमें छात्रों को अपने संस्था से जोड़ने का काम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *