घर से मोबाइल और नगदी चोरी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:झज्जर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर

घर से मोबाइल और नगदी चोरी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:झज्जर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर

झज्जर जिले के गांव आसौदा टोडरान में घर से मोबाइल फोन और नगदी चोरी करने के मामले में थाना आसौदा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रबंधक आसौदा उप निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि गांव आसौदा टोडरान निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 18 अगस्त 2026 की रात उसके घर से कोई व्यक्ति मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना आसौदा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौराआरोपीपी से चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *