गोमतीनगर में लगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप:विशेषज्ञों ने दीं अपनी सेवाएं; भारी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

गोमतीनगर में लगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप:विशेषज्ञों ने दीं अपनी सेवाएं; भारी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

लखनऊके गोमतीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जन तक सुलभता से पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को एक विशेष निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से सुबह 9 बजे 3/127 विवेक खंड स्थित गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यालय पर लगाया गया। कैंप में मुख्य रूप से डॉ. नम्रता सूरी और डॉ. दीपिका कुमारी ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक फिजियोथेरेपी परामर्श और सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में लखनऊ फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के सचिव डॉ. संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु मूर्ति पाठक और अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने अहम भूमिका निभाई। महासमिति की ओर से कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए. एन. पांडे, सचिव सी. जी. नायर और संजय निगम ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दर्ज की। रविवार का दिन होने के कारण कैंप में भारी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न फिजियोथेरेपी सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने आयोजकों के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *