बांका में युवती ने फांसी लगाई:घर की छत पर दुपट्टे से लटका मिला बॉडी

बांका में युवती ने फांसी लगाई:घर की छत पर दुपट्टे से लटका मिला बॉडी

बांका शहर के जगतपुर मोहल्ले में रविवार सुबह 18 साल की निधि कुमारी राय की मौत हो गई। वह जगतपुर निवासी ओमप्रकाश राय की बेटी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह परिवार के सदस्य सोकर उठे तो निधि अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने घर में उसकी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से की पूछताछ इसी दौरान घर की छत पर युवती का शव देखा गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तक निधि अपनी मां के साथ थी। दोनों के बीच सामान्य बातें हुई थीं। इसके बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए। रात में निधि कब छत पर गई, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह खोजबीन के दौरान घटना का पता चला। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। घटना की वजह परिवार को पता नहीं पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। मृतका के पिता ओमप्रकाश राय ने बताया कि शनिवार रात तक घर में सब कुछ ठीक था। निधि और उसकी मां के बीच बातचीत भी हुई थी। परिवार को यह जानकारी नहीं है कि इस घटना की वजह क्या रही। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका शहर के जगतपुर मोहल्ले में रविवार सुबह 18 साल की निधि कुमारी राय की मौत हो गई। वह जगतपुर निवासी ओमप्रकाश राय की बेटी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह परिवार के सदस्य सोकर उठे तो निधि अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने घर में उसकी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से की पूछताछ इसी दौरान घर की छत पर युवती का शव देखा गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तक निधि अपनी मां के साथ थी। दोनों के बीच सामान्य बातें हुई थीं। इसके बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए। रात में निधि कब छत पर गई, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह खोजबीन के दौरान घटना का पता चला। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। घटना की वजह परिवार को पता नहीं पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। मृतका के पिता ओमप्रकाश राय ने बताया कि शनिवार रात तक घर में सब कुछ ठीक था। निधि और उसकी मां के बीच बातचीत भी हुई थी। परिवार को यह जानकारी नहीं है कि इस घटना की वजह क्या रही। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *