मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर 18 राउंड फायरिंग:CCTV में दिखे हेलमेट लगाए 2 शूटर; पर्ची चिपका कर लिखा- 50 लाख दो, वरना दिमाग खोल देंगे

मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर 18 राउंड फायरिंग:CCTV में दिखे हेलमेट लगाए 2 शूटर; पर्ची चिपका कर लिखा- 50 लाख दो, वरना दिमाग खोल देंगे

मुजफ्फरपुर के चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के गेट पर अपराधियों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की है। वारदात कांटी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 4 बजे हुई। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अपराधियों में स्कूल के गेट पर एक पर्ची चिपकाई, जिसमें स्कूल के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। सीसीटीवी में 2 अपराधी नजर आ रहे हैं, दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हैं, सिर पर हेलमेट है। पुलिस जमीन विवाद समेत दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… पहले घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए गेट पर पर्ची चिपकाई, लिखा- 50 लाख दो, वरना दिमाग खोल देंगे अपराधियों ने स्कूल के गेट पर एक पर्ची चिपकाई है। जिसके ऊपर ‘चेतावनी संदेश’ लिखा है। नीचे लिखा है- ‘परिचय के लिए संदेश भेज रहे हैं। ये बस एक धमकी है। तुमको समझाने के लिए कि 50 लाख रुपए तैयार रखो। अगली बार बात करने के लिए संपर्क नहीं किया जाएगा। बस रुपए तैयार रखो। तुम्हारी एक-एक गतिविधियों पर हमारी नजर है। देश से लेकर प्रदेश तक तुमको कोई नहीं बचाएगा। होशियारी करने की कोशिश करोगे तो सारी गोली शरीर में उतार देंगे। दिमाग खोल दिया जाएगा।’ प्रिंसिपल बोले- पहले कभी ऐसा नहीं हुआ चंद्रशील विद्यापीठ के प्रिंसिपल देवा प्रसाद शर्मा ने बताया, ‘करीब सुबह 4 बजे के आसपास दो लोग हेलमेट पहनकर स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दिखे। फायरिंग से पहले दोनों स्कूल के गेट पर धमकी वाला पर्चा चिपकाते दिख रहे हैं। पर्ची चिपकाने के करीब 2 मिनट बाद ही दोनों स्कूल की गेट पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, जिसे लेकर कोई बदला लेना चाहेगा। घटना के पीछे का कारण क्या है, ये हम लोगों को नहीं पता।’ जमीन से जुड़ा मामला हो सकता हैः प्रिंसिपल प्रिंसिपल ने बताया, स्कूल के 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसी पहले कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के मालिक मोतिहारी के रहने वाले राजीव रंजन हैं। मुझे गार्ड ने सुबह करीब 6 बजे फोन पर सुबह इसकी जानकारी दी थी। गार्ड ने बताया कि गोली चलने के दौरान वो वॉशरूम में था। हो सकता है कि स्कूल प्रबंधक से जुड़े किसी जमीन का मामला हो। इसी के तहत फायरिंग की गई हो, लेकिन हम लोग स्पष्ट इस बारे में नहीं बता सकते हैं। स्कूल से कुछ दूरी पर एक जमीन है, जिसे लेकर प्रबंधक का किसी से विवाद है। हो सकता है कि इस मामले को लेकर स्कूल के गेट पर फायरिंग की गई हो। गार्ड बोला- मुझे लगा किसी की गाड़ी खराब हुई होगी वहीं, स्कूल के गार्ड नूनू सिंह ने बताया, मैं सुबह करीब 4 बजे बाथरूम गया था। अंदर ही था, तब कुछ आवाज आई। मैंने सोचा कि बाहर सड़क है, किसी गाड़ी में कोई खराबी आई होगी, तो आवाज आ रही है। इसके बाद मैं बाथरूम से निकलकर अपनी सीट पर आकर बैठ गया। सुबह करीब 5 बजे मैंने स्कूल के गेट पर गोली चलने का निशान देखा। इसके बाद मैंने अपने साथी गार्ड को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने स्कूल मैनेजमेंट को गोली चलने की जानकारी दी। SDPO बोलीं- अपराधियों की पहचान की जा रही है SDPO पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया, ‘चंद्रशील विद्यापीठ के गेट पर 17 से 18 राउंड फायरिंग हुई है। ये रेसिडेंशियल स्कूल भी है। घटनास्थल से चार से पांच राउंड खोखा बरामद हुआ है। साथ ही स्कूल के गेट पर एक पर्ची भी चिपकाई गई है, जिसमें 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की बात लिखी गई है। हम लोगों ने एफएसएल की टीम को बुलाया है। तकनीकी और आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी दिख रहे हैं। दोनों नकाबपोश हैं, हेलमेट पहने हुए हैं। दोनों हेलमेट पहने हुए हैं।’
———– इसे भी पढ़िए… पटना के डॉक्टर ने वाराणसी में किया सुसाइड:जहरीला इंजेक्शन लिया, बेड पर बैठे हालत में मिली लाश; पुलिस बोली- पत्नी से विवाद था पटना के रहने वाले 40 साल के डॉक्टर ने वाराणसी में इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया है। पहचान डॉक्टर गौतम के रूप में हुई है। शनिवार को डॉक्टर ने मरीजों को देखा। इसके बाद हॉस्पिटल की OT से सिरिंज और इंजेक्शन लेकर अपने रूम में चले गए। पूरी खबर पढ़ें। मुजफ्फरपुर के चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के गेट पर अपराधियों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की है। वारदात कांटी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 4 बजे हुई। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अपराधियों में स्कूल के गेट पर एक पर्ची चिपकाई, जिसमें स्कूल के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। सीसीटीवी में 2 अपराधी नजर आ रहे हैं, दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हैं, सिर पर हेलमेट है। पुलिस जमीन विवाद समेत दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… पहले घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए गेट पर पर्ची चिपकाई, लिखा- 50 लाख दो, वरना दिमाग खोल देंगे अपराधियों ने स्कूल के गेट पर एक पर्ची चिपकाई है। जिसके ऊपर ‘चेतावनी संदेश’ लिखा है। नीचे लिखा है- ‘परिचय के लिए संदेश भेज रहे हैं। ये बस एक धमकी है। तुमको समझाने के लिए कि 50 लाख रुपए तैयार रखो। अगली बार बात करने के लिए संपर्क नहीं किया जाएगा। बस रुपए तैयार रखो। तुम्हारी एक-एक गतिविधियों पर हमारी नजर है। देश से लेकर प्रदेश तक तुमको कोई नहीं बचाएगा। होशियारी करने की कोशिश करोगे तो सारी गोली शरीर में उतार देंगे। दिमाग खोल दिया जाएगा।’ प्रिंसिपल बोले- पहले कभी ऐसा नहीं हुआ चंद्रशील विद्यापीठ के प्रिंसिपल देवा प्रसाद शर्मा ने बताया, ‘करीब सुबह 4 बजे के आसपास दो लोग हेलमेट पहनकर स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दिखे। फायरिंग से पहले दोनों स्कूल के गेट पर धमकी वाला पर्चा चिपकाते दिख रहे हैं। पर्ची चिपकाने के करीब 2 मिनट बाद ही दोनों स्कूल की गेट पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, जिसे लेकर कोई बदला लेना चाहेगा। घटना के पीछे का कारण क्या है, ये हम लोगों को नहीं पता।’ जमीन से जुड़ा मामला हो सकता हैः प्रिंसिपल प्रिंसिपल ने बताया, स्कूल के 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसी पहले कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के मालिक मोतिहारी के रहने वाले राजीव रंजन हैं। मुझे गार्ड ने सुबह करीब 6 बजे फोन पर सुबह इसकी जानकारी दी थी। गार्ड ने बताया कि गोली चलने के दौरान वो वॉशरूम में था। हो सकता है कि स्कूल प्रबंधक से जुड़े किसी जमीन का मामला हो। इसी के तहत फायरिंग की गई हो, लेकिन हम लोग स्पष्ट इस बारे में नहीं बता सकते हैं। स्कूल से कुछ दूरी पर एक जमीन है, जिसे लेकर प्रबंधक का किसी से विवाद है। हो सकता है कि इस मामले को लेकर स्कूल के गेट पर फायरिंग की गई हो। गार्ड बोला- मुझे लगा किसी की गाड़ी खराब हुई होगी वहीं, स्कूल के गार्ड नूनू सिंह ने बताया, मैं सुबह करीब 4 बजे बाथरूम गया था। अंदर ही था, तब कुछ आवाज आई। मैंने सोचा कि बाहर सड़क है, किसी गाड़ी में कोई खराबी आई होगी, तो आवाज आ रही है। इसके बाद मैं बाथरूम से निकलकर अपनी सीट पर आकर बैठ गया। सुबह करीब 5 बजे मैंने स्कूल के गेट पर गोली चलने का निशान देखा। इसके बाद मैंने अपने साथी गार्ड को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने स्कूल मैनेजमेंट को गोली चलने की जानकारी दी। SDPO बोलीं- अपराधियों की पहचान की जा रही है SDPO पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया, ‘चंद्रशील विद्यापीठ के गेट पर 17 से 18 राउंड फायरिंग हुई है। ये रेसिडेंशियल स्कूल भी है। घटनास्थल से चार से पांच राउंड खोखा बरामद हुआ है। साथ ही स्कूल के गेट पर एक पर्ची भी चिपकाई गई है, जिसमें 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की बात लिखी गई है। हम लोगों ने एफएसएल की टीम को बुलाया है। तकनीकी और आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी दिख रहे हैं। दोनों नकाबपोश हैं, हेलमेट पहने हुए हैं। दोनों हेलमेट पहने हुए हैं।’
———– इसे भी पढ़िए… पटना के डॉक्टर ने वाराणसी में किया सुसाइड:जहरीला इंजेक्शन लिया, बेड पर बैठे हालत में मिली लाश; पुलिस बोली- पत्नी से विवाद था पटना के रहने वाले 40 साल के डॉक्टर ने वाराणसी में इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया है। पहचान डॉक्टर गौतम के रूप में हुई है। शनिवार को डॉक्टर ने मरीजों को देखा। इसके बाद हॉस्पिटल की OT से सिरिंज और इंजेक्शन लेकर अपने रूम में चले गए। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *