आचार्य नवीन कृष्ण पांडे करेंगे वाचन:कटिहार में आज से होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

आचार्य नवीन कृष्ण पांडे करेंगे वाचन:कटिहार में आज से होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

भास्कर न्यूज | कटिहार शहर का माहौल रविवार से पूरी तरह कृष्णमय और भक्तिभाव से सराबोर होने जा रहा है। कटिहार स्थित वृंदावन गार्डन में 13 सितंबर से सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। 19 सितंबर तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य नवीन कृष्ण पांडे उपस्थित रहेंगे। वे अपने ओजस्वी और अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला, गोवर्धन पूजा और कंस वध सहित श्रीमद्भागवत के गूढ़ प्रसंगों का रसपान कराएंगे। आयोजक श्याम वाटिका के प्रोपराइटर श्रीकांत शर्मा के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन दोपहर बाद शाम के सत्र में आयोजित किया जाएगा। रोजाना शाम 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक कथा का वाचन होगा। कार्यक्रम को लेकर भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है, जहां महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यवस्थित प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, विद्युत सज्जा और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर चर्चा करते हुए आयोजक श्याम वाटिका के प्रोपराइटर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त क्लेशों और संतापों का नाश होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के किशन बजाज उर्फ बुल्ली बजाज ने शहर सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को सस्नेह निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस ज्ञानयज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। भास्कर न्यूज | कटिहार शहर का माहौल रविवार से पूरी तरह कृष्णमय और भक्तिभाव से सराबोर होने जा रहा है। कटिहार स्थित वृंदावन गार्डन में 13 सितंबर से सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। 19 सितंबर तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य नवीन कृष्ण पांडे उपस्थित रहेंगे। वे अपने ओजस्वी और अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला, गोवर्धन पूजा और कंस वध सहित श्रीमद्भागवत के गूढ़ प्रसंगों का रसपान कराएंगे। आयोजक श्याम वाटिका के प्रोपराइटर श्रीकांत शर्मा के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन दोपहर बाद शाम के सत्र में आयोजित किया जाएगा। रोजाना शाम 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक कथा का वाचन होगा। कार्यक्रम को लेकर भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है, जहां महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यवस्थित प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, विद्युत सज्जा और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर चर्चा करते हुए आयोजक श्याम वाटिका के प्रोपराइटर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त क्लेशों और संतापों का नाश होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के किशन बजाज उर्फ बुल्ली बजाज ने शहर सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को सस्नेह निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस ज्ञानयज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *