भास्कर न्यूज | कटिहार कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, प्रखर समाजसेवी और संगठन के अभिभावक गोपाल सोनी के निधन के बाद शनिवार को स्थानीय राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए जिले भर से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समर्पित कार्यकर्ता पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी गई। उपस्थित नेताओं ने पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इनमें कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, वरिष्ठ नेता संजय सिंह और जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला प्रमुख रहे। इसके अलावा शिवदेव झा, बिमल सिंह बेगानी, नगर अध्यक्ष ‘अ’ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ‘ब’ रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, शाहनवाज खान, सौरभ कुमार, अल्तमश दीवान, माधव पाण्डेय, अधिवक्ता मो. हसन, पप्पू कश्यप, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, राकेश यादव, पंचानंद नायक, साबिर अंसारी, धनंजय ठाकुर, मसूद रज़ा खान, सिकंदर मंडल, बेचन पाण्डेय, जटा शंकर झा, सुबीर सरकार, रोहित पासवान, अशोक यादव, रणजीत कुमार विश्वास और मोहर्रम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। भास्कर न्यूज | कटिहार कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, प्रखर समाजसेवी और संगठन के अभिभावक गोपाल सोनी के निधन के बाद शनिवार को स्थानीय राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए जिले भर से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समर्पित कार्यकर्ता पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी गई। उपस्थित नेताओं ने पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इनमें कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, वरिष्ठ नेता संजय सिंह और जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला प्रमुख रहे। इसके अलावा शिवदेव झा, बिमल सिंह बेगानी, नगर अध्यक्ष ‘अ’ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ‘ब’ रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, शाहनवाज खान, सौरभ कुमार, अल्तमश दीवान, माधव पाण्डेय, अधिवक्ता मो. हसन, पप्पू कश्यप, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, राकेश यादव, पंचानंद नायक, साबिर अंसारी, धनंजय ठाकुर, मसूद रज़ा खान, सिकंदर मंडल, बेचन पाण्डेय, जटा शंकर झा, सुबीर सरकार, रोहित पासवान, अशोक यादव, रणजीत कुमार विश्वास और मोहर्रम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

