युवक को फर्जी एयर टिकट थमाकर 2.26 लाख की धोखाधड़ी:एयरपोर्ट पर चला पता, पैसे मांगे तो आरोपियों ने मारने दौड़ाया

युवक को फर्जी एयर टिकट थमाकर 2.26 लाख की धोखाधड़ी:एयरपोर्ट पर चला पता, पैसे मांगे तो आरोपियों ने मारने दौड़ाया

बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में ओमान के मस्कट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 2.26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को सलाम एयरलाइंस का फर्जी एयर टिकट थमा दिया। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवक यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचा और जांच के दौरान उसका टिकट नकली पाया गया। पैसे मांगने पर दी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
परसरामपुर पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बसडिलिया निवासी कलामुद्दीन (27) को मस्कट के एक शॉपिंग मॉल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोप है कि समौलिया गांव निवासी शरवन कुमार उपाध्याय और कृष्ण कुमार उपाध्याय ने उससे 2.26 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब एयर टिकट फर्जी निकलने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
पीड़ित कलामुद्दीन की तहरीर पर परसरामपुर थाना पुलिस ने 10 सितंबर 2026 की रात मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शरवन कुमार उपाध्याय और कृष्ण कुमार उपाध्याय (दोनों पुत्र विश्वनाथ उपाध्याय उर्फ ढढ्ढे, निवासी समौलिया) के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *