कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केला के खेत की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। सतबेहरी चांदपुर बहियार में महंथ बाबा स्थान के पास झोपड़ी बनाकर अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कटिहार सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशाल आनंद के अनुसार, पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि केला के खेत के बीच बनी झोपड़ी में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही भागने लगे तीनों आरोपी छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही झोपड़ी में मौजूद तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. रफीक आलम (30), मो. फिरोज (35) और मो. बजीर (44) के रूप में हुई है। झोपड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक आधी बनी पिस्टल, एक बैरल और दो मैगजीन बरामद कीं। इसके अलावा 7.65 एमएम की छह जिंदा गोलियां भी मिली हैं। पुलिस को दो आधी बनी मैगजीन भी मिलीं। हथियार बनाने के कई उपकरण मिले पुलिस ने मौके से दो गैस कटिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। इनमें रेती, सुआ, लोहे के टुकड़े, स्प्रिंग समेत अन्य सामान शामिल हैं। तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। नेटवर्क और हथियारों की बिक्री की जांच पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मिनी गन फैक्ट्री में कितने समय से हथियार बनाए जा रहे थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि तैयार हथियार किन लोगों को और कहां सप्लाई किए जाते थे। पोठिया थाने में केस दर्ज एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पोठिया थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केला के खेत की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। सतबेहरी चांदपुर बहियार में महंथ बाबा स्थान के पास झोपड़ी बनाकर अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कटिहार सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशाल आनंद के अनुसार, पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि केला के खेत के बीच बनी झोपड़ी में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही भागने लगे तीनों आरोपी छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही झोपड़ी में मौजूद तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. रफीक आलम (30), मो. फिरोज (35) और मो. बजीर (44) के रूप में हुई है। झोपड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक आधी बनी पिस्टल, एक बैरल और दो मैगजीन बरामद कीं। इसके अलावा 7.65 एमएम की छह जिंदा गोलियां भी मिली हैं। पुलिस को दो आधी बनी मैगजीन भी मिलीं। हथियार बनाने के कई उपकरण मिले पुलिस ने मौके से दो गैस कटिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। इनमें रेती, सुआ, लोहे के टुकड़े, स्प्रिंग समेत अन्य सामान शामिल हैं। तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। नेटवर्क और हथियारों की बिक्री की जांच पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मिनी गन फैक्ट्री में कितने समय से हथियार बनाए जा रहे थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि तैयार हथियार किन लोगों को और कहां सप्लाई किए जाते थे। पोठिया थाने में केस दर्ज एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पोठिया थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

