गोंडा के परसपुर में निषाद समाज के युवक विनोद निषाद की गोली और चाकू से हमला कर हत्या के बाद मामला गरमा गया है। इलाज के दौरान KGMU लखनऊ में विनोद की मौत हो गई। गुरुवार को उनके शव के पोस्टमार्टम के दौरान KGMU पोस्टमार्टम हाउस पर निषाद समाज के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। मौके पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी पहुंचे। संजय निषाद बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती संजय निषाद ने हत्या को सामंती मानसिकता का जघन्य अपराध बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने आरोपियों की अवैध संपत्तियां चिन्हित कर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग
मंत्री ने परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए परसपुर थानाध्यक्ष, शाहपुर चौकी इंचार्ज समेत संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। आज रात तक गिरफ्तारी की मांग संजय निषाद ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 सितंबर की रात तक गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 11 सितंबर को गोंडा पहुंचकर एसपी के आवास और कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
मुकेश सहनी और राजपाल कश्यप भी धरने में बैठे KGMU पोस्टमार्टम हाउस पर VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी पहुंचे। तीनों नेताओं ने विनोद निषाद के परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

