भागलपुर में एक महिला की बॉडी मिली है। मृतका की पहचान रेशमा खातून के रूप में हुई है। उनके पति का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो घटना के बाद परिवार के साथ फरार है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के सनौली गांव की है। रेशमा खातून की मां ने कहा कि दमाद 5 कट्टा जमीन की मांग कर रहा था। वह कहता था जमीन नहीं तो पत्नी को मारकर डब्बे में पैक कर देंगे। दमाद ही अपने परिवार के साथ बेटी की हत्या की है। बाईपास थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम भी जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू की गई है। मामले से जुड़ी तस्वीरें… अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… रेशमा की मां हाजरा खातून के अनुसार, करीब एक साल पहले बेटी रेशमा ने मोहम्मद सोहेल से प्रेम विवाह किया था। शादी की शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर रेशमा पर दबाव बनाया जाने लगा। दमाद और उसके परिवार के लोग पांच कट्ठा जमीन और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मां बोलीं- बेटी को बार-बार धमकाया जाता था रेशमा की मां हाजरा खातून ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटी के साथ प्रताड़ित किया जा रहा था। मेरी बेटी ने अपनी पसंद से शादी की थी। हमने भी उसकी खुशी के लिए इस शादी को स्वीकार किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। उन्होंने आगे कहा, “रेशमा जब भी हमारे पास आती थी या फोन पर बात करती थी तो अपने साथ होने वाली परेशानी के बारे में बताती थी। वह कहती थी कि ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाता है। हम उसे समझाते थे कि सब ठीक हो जाएगा और घर बचाने के लिए धैर्य रखने की बात कहते थे। लेकिन उसकी परेशानी लगातार बढ़ती गई।” हाजरा खातून के अनुसार, “उसका पति उससे कहता था कि मायके से पांच कट्ठा जमीन और सामान लेकर आओ, तभी तुम्हें यहां रखा जाएगा। कई बार उसे धमकी भी दी गई कि अगर मांग पूरी नहीं की तो डब्बे में पैक करके जान से मार देंगे। हमें क्या पता था कि ये धमकियां एक दिन इतनी बड़ी घटना में बदल जाएंगी।” मौत की सूचना मिली तो ससुराल पहुंचा मायका परिजनों के मुताबिक, रेशमा की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके के लोग उसके ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर घर में ताला लगा था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। काफी कोशिश के बाद घर खोला गया तो रेशमा का शव मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद घटना की सूचना बाईपास थाने की पुलिस को दी गई। पति समेत ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप मृतका की मां ने पति मोहम्मद सोहेल, सास और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मिलकर रेशमा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर नामजद FIR दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। भागलपुर में एक महिला की बॉडी मिली है। मृतका की पहचान रेशमा खातून के रूप में हुई है। उनके पति का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो घटना के बाद परिवार के साथ फरार है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के सनौली गांव की है। रेशमा खातून की मां ने कहा कि दमाद 5 कट्टा जमीन की मांग कर रहा था। वह कहता था जमीन नहीं तो पत्नी को मारकर डब्बे में पैक कर देंगे। दमाद ही अपने परिवार के साथ बेटी की हत्या की है। बाईपास थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम भी जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू की गई है। मामले से जुड़ी तस्वीरें… अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… रेशमा की मां हाजरा खातून के अनुसार, करीब एक साल पहले बेटी रेशमा ने मोहम्मद सोहेल से प्रेम विवाह किया था। शादी की शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर रेशमा पर दबाव बनाया जाने लगा। दमाद और उसके परिवार के लोग पांच कट्ठा जमीन और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मां बोलीं- बेटी को बार-बार धमकाया जाता था रेशमा की मां हाजरा खातून ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटी के साथ प्रताड़ित किया जा रहा था। मेरी बेटी ने अपनी पसंद से शादी की थी। हमने भी उसकी खुशी के लिए इस शादी को स्वीकार किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। उन्होंने आगे कहा, “रेशमा जब भी हमारे पास आती थी या फोन पर बात करती थी तो अपने साथ होने वाली परेशानी के बारे में बताती थी। वह कहती थी कि ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाता है। हम उसे समझाते थे कि सब ठीक हो जाएगा और घर बचाने के लिए धैर्य रखने की बात कहते थे। लेकिन उसकी परेशानी लगातार बढ़ती गई।” हाजरा खातून के अनुसार, “उसका पति उससे कहता था कि मायके से पांच कट्ठा जमीन और सामान लेकर आओ, तभी तुम्हें यहां रखा जाएगा। कई बार उसे धमकी भी दी गई कि अगर मांग पूरी नहीं की तो डब्बे में पैक करके जान से मार देंगे। हमें क्या पता था कि ये धमकियां एक दिन इतनी बड़ी घटना में बदल जाएंगी।” मौत की सूचना मिली तो ससुराल पहुंचा मायका परिजनों के मुताबिक, रेशमा की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके के लोग उसके ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर घर में ताला लगा था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। काफी कोशिश के बाद घर खोला गया तो रेशमा का शव मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद घटना की सूचना बाईपास थाने की पुलिस को दी गई। पति समेत ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप मृतका की मां ने पति मोहम्मद सोहेल, सास और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मिलकर रेशमा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर नामजद FIR दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

