नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर पहली बार माना कि चुनाव के दौरान बीजेपी से गलती हुई। बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अब भी उफान पर हैं। इससे 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। पटना में 3 दिनों के अंदर दूसरी बार NIA ने रेड की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीतीश ने मुझे सीएम नहीं बनाया, पार्टी तय करती है’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर पहली बार माना कि चुनाव के दौरान बीजेपी से गलती हुई। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में सीएम सम्राट ने प्रशांत किशोर को ‘बेचारा’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को जो करना है, करने दीजिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के संबंध NDA से हैं। हालांकि, बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही तय करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार NDA के सम्मानित नेता हैं, लेकिन बीजेपी का नेता कौन होगा, यह पार्टी का आंतरिक मामला है। पूरी खबर पढ़ें 2. 14 जिलों के 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अभी भी उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा ने 5 साल पुराना जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मंगलवार को जलस्तर 36.81 मीटर दर्ज किया गया। 2021 में गंगा का जलस्तर 36.75 मीटर दर्ज किया गया था। पटना में पुनपुन नदी का जलस्तर 24 घंटे में 9 सेमी बढ़ा है। श्रीपालपुर में नदी का पानी खतरे के निशान से 2.95 मीटर ऊपर है। दरधा और महतमाइन नदियां भी उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. 12 साल की नौकरी में 121.87% अधिक संपत्ति दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति ने 12 साल की नौकरी के दौरान आय से 121.87% अधिक संपत्ति अर्जित की है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में BDO और उनके परिवार के नाम 16 बैंक अकाउंट मिले हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है। छापेमारी में आनंद कुमार और उनके परिवार के नाम पर 9, और अन्य 7 लोगों के नाम पर जमीन खरीदारी से जुड़े कागजात मिले हैं। इसके अलावा आनंद कुमार विभूति की पत्नी रितु आनंद के राजनीति में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें 4. मुजफ्फरपुर का युवक 3 महीने से अफ्रीका में फंसा पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में काम करने गया मुजफ्फरपुर का एक युवक कथित तौर पर कंपनी मालिक के चंगुल में फंस गया है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी उमाशंकर का आरोप है कि कंपनी मालिक ने उसका पासपोर्ट और वीजा अपने पास रख लिया है। वेतन नहीं देने और घर वापस लौटने की बात कहने पर मारपीट और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। परिजनों के मुताबिक, उमाशंकर से रोजाना करीब 12 घंटे काम कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में तीन दिन में दूसरी बार NIA की रेड पटना में 3 दिनों के अंदर दूसरी बार NIA ने रेड की है। बुधवार की सुबह जांच एजेंसी की टीम चित्रगुप्त नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची। यहां दो फ्लैट 1206 और 609 पर टीम ने दबिश दी है। यह दोनों फ्लैट संदीप नाम से लिया गया है। NIA की टीम में 8 लोग हैं। बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम से हमले को लेकर यह रेड की जा रही है। RSS ऑफिस पर हुए हमले को लेकर दिल्ली से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उसकी ही निशानदेही पर NIA की टीम पटना पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सम्मानित किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कुल 168 मेधावी विद्यार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन आज 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे पटना के नेक संवाद में हुआ। पूरी खबर पढ़ें 7. MLC चुनाव में अनंत सिंह का अनुज को खुला समर्थन बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव से पहले जदयू खेमे में राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने समर्थित MLC प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ बिहटा पहुंचे। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए पटना स्नातक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह ने कहा, ‘मुझे दादा (मोकामा विधायक अनंत सिंह) का आशीर्वाद और समर्थन मिल चुका है। अब सिर्फ जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं हर हाल में चुनाव लडूंगा।’ अनुज सिंह ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. जॉब के 15 लाख नहीं लौटाने पर बेटे का अपहरण गयाजी के महिला ने बांका के युवक सावन कुमार (20) को प्यार का झांसा देकर उसकी किडनैपिंग कर ली। उसे मिलने के लिए गयाजी के सिकड़िया मोड़ बुलाया था। इसके बाद सावन का मोबाइल भी ऑफ हो गया। आरोपियों ने परिजन से 27 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सावन को 10 घंटे में बरामद कर लिया। दरअसल, सावन के पिता धनंजय सिंह ने पिछले साल आरोपियों को आरडब्ल्यूडी में जॉब लगाने के लिए उनसे 15 लाख रुपए लिए थे, पर जॉब नहीं लगवाया और पैसे भी नहीं लौटाए। कई बार तगादा करने के बाद भी रुपए नहीं मिले। पूरी खबर पढ़ें 9. बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखा है। संतोष सुमन ने कहा, ‘बख्तियारपुर सिर्फ एक जगह का नाम नहीं है, बल्कि यह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन की कई यादें बख्तियारपुर से जुड़ी हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. कल बिहार के 5 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को बिहार के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। बाकि जिलों के लिए अलर्ट नहीं है। इन जिलों में मौसम समान्य रहेगा और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर पहली बार माना कि चुनाव के दौरान बीजेपी से गलती हुई। बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अब भी उफान पर हैं। इससे 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। पटना में 3 दिनों के अंदर दूसरी बार NIA ने रेड की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीतीश ने मुझे सीएम नहीं बनाया, पार्टी तय करती है’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर पहली बार माना कि चुनाव के दौरान बीजेपी से गलती हुई। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में सीएम सम्राट ने प्रशांत किशोर को ‘बेचारा’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को जो करना है, करने दीजिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के संबंध NDA से हैं। हालांकि, बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही तय करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार NDA के सम्मानित नेता हैं, लेकिन बीजेपी का नेता कौन होगा, यह पार्टी का आंतरिक मामला है। पूरी खबर पढ़ें 2. 14 जिलों के 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अभी भी उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा ने 5 साल पुराना जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मंगलवार को जलस्तर 36.81 मीटर दर्ज किया गया। 2021 में गंगा का जलस्तर 36.75 मीटर दर्ज किया गया था। पटना में पुनपुन नदी का जलस्तर 24 घंटे में 9 सेमी बढ़ा है। श्रीपालपुर में नदी का पानी खतरे के निशान से 2.95 मीटर ऊपर है। दरधा और महतमाइन नदियां भी उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. 12 साल की नौकरी में 121.87% अधिक संपत्ति दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति ने 12 साल की नौकरी के दौरान आय से 121.87% अधिक संपत्ति अर्जित की है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में BDO और उनके परिवार के नाम 16 बैंक अकाउंट मिले हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है। छापेमारी में आनंद कुमार और उनके परिवार के नाम पर 9, और अन्य 7 लोगों के नाम पर जमीन खरीदारी से जुड़े कागजात मिले हैं। इसके अलावा आनंद कुमार विभूति की पत्नी रितु आनंद के राजनीति में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें 4. मुजफ्फरपुर का युवक 3 महीने से अफ्रीका में फंसा पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में काम करने गया मुजफ्फरपुर का एक युवक कथित तौर पर कंपनी मालिक के चंगुल में फंस गया है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी उमाशंकर का आरोप है कि कंपनी मालिक ने उसका पासपोर्ट और वीजा अपने पास रख लिया है। वेतन नहीं देने और घर वापस लौटने की बात कहने पर मारपीट और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। परिजनों के मुताबिक, उमाशंकर से रोजाना करीब 12 घंटे काम कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में तीन दिन में दूसरी बार NIA की रेड पटना में 3 दिनों के अंदर दूसरी बार NIA ने रेड की है। बुधवार की सुबह जांच एजेंसी की टीम चित्रगुप्त नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची। यहां दो फ्लैट 1206 और 609 पर टीम ने दबिश दी है। यह दोनों फ्लैट संदीप नाम से लिया गया है। NIA की टीम में 8 लोग हैं। बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम से हमले को लेकर यह रेड की जा रही है। RSS ऑफिस पर हुए हमले को लेकर दिल्ली से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उसकी ही निशानदेही पर NIA की टीम पटना पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सम्मानित किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कुल 168 मेधावी विद्यार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन आज 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे पटना के नेक संवाद में हुआ। पूरी खबर पढ़ें 7. MLC चुनाव में अनंत सिंह का अनुज को खुला समर्थन बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव से पहले जदयू खेमे में राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने समर्थित MLC प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ बिहटा पहुंचे। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए पटना स्नातक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह ने कहा, ‘मुझे दादा (मोकामा विधायक अनंत सिंह) का आशीर्वाद और समर्थन मिल चुका है। अब सिर्फ जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं हर हाल में चुनाव लडूंगा।’ अनुज सिंह ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. जॉब के 15 लाख नहीं लौटाने पर बेटे का अपहरण गयाजी के महिला ने बांका के युवक सावन कुमार (20) को प्यार का झांसा देकर उसकी किडनैपिंग कर ली। उसे मिलने के लिए गयाजी के सिकड़िया मोड़ बुलाया था। इसके बाद सावन का मोबाइल भी ऑफ हो गया। आरोपियों ने परिजन से 27 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सावन को 10 घंटे में बरामद कर लिया। दरअसल, सावन के पिता धनंजय सिंह ने पिछले साल आरोपियों को आरडब्ल्यूडी में जॉब लगाने के लिए उनसे 15 लाख रुपए लिए थे, पर जॉब नहीं लगवाया और पैसे भी नहीं लौटाए। कई बार तगादा करने के बाद भी रुपए नहीं मिले। पूरी खबर पढ़ें 9. बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखा है। संतोष सुमन ने कहा, ‘बख्तियारपुर सिर्फ एक जगह का नाम नहीं है, बल्कि यह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन की कई यादें बख्तियारपुर से जुड़ी हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. कल बिहार के 5 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को बिहार के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। बाकि जिलों के लिए अलर्ट नहीं है। इन जिलों में मौसम समान्य रहेगा और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे।

