औरंगाबाद में नदी में डूबकर युवक की मौत:नदी किनारे शौच के लिए गया था, पैर फिसलने से पानी में गिरा; 4 घंटे बाद मिली लाश

औरंगाबाद में नदी में डूबकर युवक की मौत:नदी किनारे शौच के लिए गया था, पैर फिसलने से पानी में गिरा; 4 घंटे बाद मिली लाश

औरंगाबाद में मंगलवार की सुबह मदाड़ नदी में डूबने से 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। मृतक पलकिया निवासी मो. सउद साहब के बेटे मो. दिलशाद है। दिलशाद सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए नदी के पास गया था। वहीं, उसका पैर फिसल गया। दिलशाद पानी की गहराई में चला गया और वो खुद को संभाल नहीं सका। काफी देर तक जब दिलशाद घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान मदाड़ नदी पर बने छठ घाट के पास उसका चप्पल मिला। ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की। लगभग 4 घंटे तक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने दिलशाद का शव नदी से बरामद कर लिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के चेईनावाद पंचायत के पलकिया गांव की है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी शव मिलने की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन ने दिया चार लाख रुपए का मुआवजा प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। बीडीओ दीपक कुमार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा राशि का चेक दिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया। पंचायत के सरपंच परमानंद सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके। इधर, मदनपुर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। औरंगाबाद में मंगलवार की सुबह मदाड़ नदी में डूबने से 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। मृतक पलकिया निवासी मो. सउद साहब के बेटे मो. दिलशाद है। दिलशाद सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए नदी के पास गया था। वहीं, उसका पैर फिसल गया। दिलशाद पानी की गहराई में चला गया और वो खुद को संभाल नहीं सका। काफी देर तक जब दिलशाद घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान मदाड़ नदी पर बने छठ घाट के पास उसका चप्पल मिला। ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की। लगभग 4 घंटे तक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने दिलशाद का शव नदी से बरामद कर लिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के चेईनावाद पंचायत के पलकिया गांव की है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी शव मिलने की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन ने दिया चार लाख रुपए का मुआवजा प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। बीडीओ दीपक कुमार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा राशि का चेक दिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया। पंचायत के सरपंच परमानंद सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके। इधर, मदनपुर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *