मलेशिया में किशनगंज के 40 युवकों की गिरफ्तारी:मुजाहिद आलम ने AIMIM नेता नाहिद गनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, इमिग्रेशन विभाग ने की कार्रवाई

मलेशिया में किशनगंज के 40 युवकों की गिरफ्तारी:मुजाहिद आलम ने AIMIM नेता नाहिद गनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, इमिग्रेशन विभाग ने की कार्रवाई

किशनगंज के 40 युवकों को मलेशिया पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, उनके पास से एक्सपायर वीजा मिला था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। दो युवकों ने हथकड़ी के साथ कुछ वीडियो कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को भेजा था। जिसके बाद ये वीडियो पूर्व विधायक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार सभी युवकों में रौटा थाना क्षेत्र के काछटोला-शीशाबाड़ी निवासी नासिक बाबू भी शामिल हैं। मुजाहिद आलम के मुताबिक, यह वीडियो नासिक बाबू ने मलेशिया से भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मलेशियन पुलिस और इमिग्रेशन विभाग ने इन युवकों को उनके काम करने की जगह से पकड़ा। युवकों पर बिना वैध वीजा के मलेशिया में काम करने का आरोप है। पूर्व विधायक ने बताया कि गिरफ्तार युवक उन करीब 40 युवकों में से हैं, जिन्हें लगभग सात महीने पहले नाहिद गनी के जरिए मलेशिया भेजा गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवकों से इसके लिए बड़ी रकम ली गई थी। कई युवकों ने तो कर्ज लेकर विदेश जाने के लिए पैसे दिए थे। आलम ने बताया कि करीब पांच दिन पहले भी इनमें से कुछ युवकों ने जंगल में छिपकर वीडियो कॉल के जरिए अपनी परेशानी बताई थी। इमिग्रेशन की कार्रवाई के डर से ये युवक जंगल में छिपे हुए थे। मुजाहिद आलम ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि इन युवकों का आखिर क्या कसूर है? उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों ने अच्छी नौकरी की उम्मीद में कर्ज लेकर पैसे दिए, लेकिन अब उन्हें मलेशिया में जेल जाने की नौबत आ गई है। पूर्व विधायक ने नाहिद गनी पर युवकों के साथ धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पूछा कि जो लोग न्याय की बात करते हैं, वे इस मामले पर चुप क्यों हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि जब उन्होंने नाहिद गनी के खिलाफ आवाज उठाई, तो उनके समर्थकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। किशनगंज के 40 युवकों को मलेशिया पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, उनके पास से एक्सपायर वीजा मिला था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। दो युवकों ने हथकड़ी के साथ कुछ वीडियो कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को भेजा था। जिसके बाद ये वीडियो पूर्व विधायक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार सभी युवकों में रौटा थाना क्षेत्र के काछटोला-शीशाबाड़ी निवासी नासिक बाबू भी शामिल हैं। मुजाहिद आलम के मुताबिक, यह वीडियो नासिक बाबू ने मलेशिया से भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मलेशियन पुलिस और इमिग्रेशन विभाग ने इन युवकों को उनके काम करने की जगह से पकड़ा। युवकों पर बिना वैध वीजा के मलेशिया में काम करने का आरोप है। पूर्व विधायक ने बताया कि गिरफ्तार युवक उन करीब 40 युवकों में से हैं, जिन्हें लगभग सात महीने पहले नाहिद गनी के जरिए मलेशिया भेजा गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवकों से इसके लिए बड़ी रकम ली गई थी। कई युवकों ने तो कर्ज लेकर विदेश जाने के लिए पैसे दिए थे। आलम ने बताया कि करीब पांच दिन पहले भी इनमें से कुछ युवकों ने जंगल में छिपकर वीडियो कॉल के जरिए अपनी परेशानी बताई थी। इमिग्रेशन की कार्रवाई के डर से ये युवक जंगल में छिपे हुए थे। मुजाहिद आलम ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि इन युवकों का आखिर क्या कसूर है? उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों ने अच्छी नौकरी की उम्मीद में कर्ज लेकर पैसे दिए, लेकिन अब उन्हें मलेशिया में जेल जाने की नौबत आ गई है। पूर्व विधायक ने नाहिद गनी पर युवकों के साथ धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पूछा कि जो लोग न्याय की बात करते हैं, वे इस मामले पर चुप क्यों हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि जब उन्होंने नाहिद गनी के खिलाफ आवाज उठाई, तो उनके समर्थकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *