ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भी देखने को मिल रहा है। ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद कर रखा है तो अमेरिकी नेवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से पहले की तरह शुरू हो गई है। ईरान ने अमेरिकी नेवी द्वारा घोषित रास्तों को अवैध करार दिया है और इन इलाकों में कई समुद्री बारूदी सुरंगें भी बिछाई हुई हैं। हालांकि इन रास्तों से कई जहाज गुज़र रहे हैं और ईरान की समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। आज दो जहाजों के साथ ऐसा हुआ।
होर्मुज स्ट्रेट से गुज़र रहे दो जहाजों में हुआ धमाका
आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) के पब्लिक रिलेशन ऑफिस ने जानकारी दी कि ईरान के आदेश का उल्लंघन करते हुए होर्मुज स्ट्रेट से गुज़र रहे दो जहाजों की टक्कर समुद्री बारूदी सुरंगों से हो गई, जिसके बाद इनमें धमाका हो गया और आग लग गई। दोनों में से एक जहाज सुपरटैंकर था और बड़ी मात्रा में तेल लेकर जा रहा था।
समुद्री बारूदी सुरंगों को नहीं दे पा रहे चकमा
होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन कई जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं। कई जहाज ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए इस दौरान अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके, लेकिन इस दौरान वो समुदी बारूदी सुरंगों को चकमा नहीं दे पा रहे हैं और उनका शिकार बन रहे हैं।
कितना हुआ नुकसान?
आज दो जहाजों के समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर के बाद धमाके और आग लगने की वजह से कोई हताहत हुआ या नहीं, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि धमाके और फिर आग लगने की वजह से जहाजों पर मौजूद तेल का नुकसान हो गया और जहाज भी पूरी तरह से जल गए।
आईआरजीसी की चेतावनी
आईआरजीसी ने पहले से ही चेतावनी दी हुई है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद हैं और अगर कोई भी जहाज ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश करेंगे, तो समुद्री बारूदी सुरंगों से बच नहीं पाएंगे।


Two tankers violating the rules exploded after striking naval mines while navigating an unauthorized route through the Strait of Hormuz.
One of the tankers is a supertanker. After a powerful…