हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों के घर मुनादी:नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने की चेतावनी, नहीं तो घर कुर्क होगा

हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों के घर मुनादी:नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने की चेतावनी, नहीं तो घर कुर्क होगा

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर पहुंचकर मुनादी कराई और मकान पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के परिवार वालों में हड़कंप मच गया है। सब इंस्पेक्टर विकास कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी सलमान ऑडी उर्फ अजरुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन और साद उर्फ टट्टी पुत्र सजाउद्दीन उज्जवल गार्डन के रहने वाले हैं। ये दोनों हत्या के प्रयास के मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची। वहां उनके मकान के बाहर मुनादी कराई गई। दोनों आरोपियों के मकान पर नोटिस भी चस्पा किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने साफ किया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को तय समय में कोर्ट में पेश होना होगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो आरोपी मुकदमों में वांछित हैं और पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उनके खिलाफ कोर्ट के नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में इन दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा वारंट की कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को बताएं। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। अगर वे जल्द कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके मकान कुर्क कर लिए जाएंगे। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे भी छापेमारी और दूसरी कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *