बालाजी महाराज ने श्रीकृष्ण रूप में दिए दर्शन:डांडिया खेलती गोपियों के बीच विराजे भगवान; बुरहानपुर में 15 दिवसीय महोत्सव का समापन

बालाजी महाराज ने श्रीकृष्ण रूप में दिए दर्शन:डांडिया खेलती गोपियों के बीच विराजे भगवान; बुरहानपुर में 15 दिवसीय महोत्सव का समापन

बुरहानपुर में बड़े बालाजी महाराज का 15 दिवसीय महोत्सव रविवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन भगवान बालाजी महाराज ने मंदिर परिसर के चांदनी चौक में रास मंडल वाहन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
इस अवसर पर भगवान बालाजी महाराज श्रीकृष्ण रूप में डांडिया खेलती गोपियों के बीच रास मंडल में विराजमान थे। भगवान के इस स्वरूप को देखकर श्रद्धालु बहुत खुश हुए।
मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले और आशीष भगत ने बताया कि महोत्सव के आखिरी दिन शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। भक्तों के लिए चांदनी चौक में परिक्रमा की व्यवस्था भी की गई थी।
श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं मांगी और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बड़े बालाजी मंदिर संस्थान ने महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *