अमित शाह की पत्नी सोनल शाह दतिया आईं:मां बगलामुखी की पूजा, वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया; परिवार संग बटुकों को परोसा भोजन

अमित शाह की पत्नी सोनल शाह दतिया आईं:मां बगलामुखी की पूजा, वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया; परिवार संग बटुकों को परोसा भोजन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार रात को धार्मिक नगरी दतिया पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व परिवार की समृद्धि की कामना की। सोनल शाह का यह दौरा पूरी तरह से निजी और धार्मिक था। वह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ अचानक दतिया पहुंची थीं। मंदिर परिसर में उन्होंने महाभारत कालीन प्राचीन सिद्ध श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर विशेष अर्चना भी की। मंदिर परिसर में सुरक्षा बल तैनात रहा
गृहमंत्री के परिवार के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहा। वीआईपी विजिट के कारण आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया था। सुरक्षा कारणों से मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों और आम लोगों द्वारा फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी रही। बटुकों को अपने हाथों से भोजन परोसा
पूजा-अर्चना के बाद सोनल शाह पीठ परिसर में संचालित संस्कृत विद्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए अध्ययनरत बटुकों (विद्यार्थियों) को अपने हाथों से भोजन परोसा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *