सहरसा में विधायक I.P. गुप्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे:साइबर अपराध, नशामुक्ति और कोसी विकास समेत 5 मांगों को लेकर करेंगे प्रोटेस्ट

सहरसा में विधायक I.P. गुप्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे:साइबर अपराध, नशामुक्ति और कोसी विकास समेत 5 मांगों को लेकर करेंगे प्रोटेस्ट

सहरसा विधायक इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने 26 सितंबर से सहरसा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया है। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने यह घोषणा शुक्रवार को आईआईपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने साइबर अपराध की निष्पक्ष जांच, बिहार में सूखे नशे के खिलाफ सख्त कानून और कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन समेत पांच अलग-अलग मांगों को लेकर यह आंदोलन करने की बात कही है। विधायक आई.पी. गुप्ता ने कहा कि सहरसा समेत पूरे बिहार में साइबर अपराध से जुड़ी एफआईआर की सही, तेज और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे – विधायक उन्होंने बिहार सरकार से साइबर अपराध की जांच के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू करने की मांग की। इससे साइबर थानों को जांच के लिए साफ प्रक्रिया और दस्तावेजी आधार मिल सकेगा। उन्होंने बिहार में बच्चों और युवाओं के बीच बढ़ते सूखे नशे के खतरे पर चिंता जताई। विधायक ने सरकार से इसके खिलाफ सख्त और असरदार कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आ रहे बच्चों को बचाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। आदेशों को रद्द करने की मांग की आई.पी. गुप्ता ने पटना हाईकोर्ट के 4 फरवरी 2023 के फैसले (सीडब्ल्यूजेसी संख्या 4176/2017) के आधार पर बिहार सरकार से कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर बिहार सरकार की संस्थाओं जैसे बीपीएससी, टीआरई-3 और बेल्ट्रॉन ने तांती, ततवा और पान समाज के बच्चों को नौकरियों से बाहर रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इन आदेशों को रद्द करने की मांग की। विधायक आई.पी. गुप्ता ने बताया कि पहले आंदोलन के तहत सहरसा जाम करने की योजना थी। लेकिन, सहरसा इंडेक्स के एक्स (X) हैंडल और दूसरे नागरिकों ने सोशल मीडिया पर जाम के विरोध में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता की इस भावना का सम्मान करते हुए आंदोलन के तरीके में बदलाव किया गया है। भूख हड़ताल पर बैठेंगे विधायक उन्होंने कहा कि अब वह लोगों की आवाजाही बंद करने के बजाय खुद भूख आंदोलन के जरिए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। आईआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख आंदोलन के लिए स्थान की अनुमति लेने हेतु वह शुक्रवार को ही जिला पदाधिकारी, सहरसा को पत्र लिखेंगे। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य तथा सीपीआई और सीपीआई(एम) को पत्र भेजकर आंदोलन के लिए नैतिक समर्थन का आग्रह करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो वह 26 सितंबर 2026 से सहरसा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सहरसा विधायक इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने 26 सितंबर से सहरसा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया है। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने यह घोषणा शुक्रवार को आईआईपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने साइबर अपराध की निष्पक्ष जांच, बिहार में सूखे नशे के खिलाफ सख्त कानून और कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन समेत पांच अलग-अलग मांगों को लेकर यह आंदोलन करने की बात कही है। विधायक आई.पी. गुप्ता ने कहा कि सहरसा समेत पूरे बिहार में साइबर अपराध से जुड़ी एफआईआर की सही, तेज और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे – विधायक उन्होंने बिहार सरकार से साइबर अपराध की जांच के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू करने की मांग की। इससे साइबर थानों को जांच के लिए साफ प्रक्रिया और दस्तावेजी आधार मिल सकेगा। उन्होंने बिहार में बच्चों और युवाओं के बीच बढ़ते सूखे नशे के खतरे पर चिंता जताई। विधायक ने सरकार से इसके खिलाफ सख्त और असरदार कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आ रहे बच्चों को बचाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। आदेशों को रद्द करने की मांग की आई.पी. गुप्ता ने पटना हाईकोर्ट के 4 फरवरी 2023 के फैसले (सीडब्ल्यूजेसी संख्या 4176/2017) के आधार पर बिहार सरकार से कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर बिहार सरकार की संस्थाओं जैसे बीपीएससी, टीआरई-3 और बेल्ट्रॉन ने तांती, ततवा और पान समाज के बच्चों को नौकरियों से बाहर रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इन आदेशों को रद्द करने की मांग की। विधायक आई.पी. गुप्ता ने बताया कि पहले आंदोलन के तहत सहरसा जाम करने की योजना थी। लेकिन, सहरसा इंडेक्स के एक्स (X) हैंडल और दूसरे नागरिकों ने सोशल मीडिया पर जाम के विरोध में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता की इस भावना का सम्मान करते हुए आंदोलन के तरीके में बदलाव किया गया है। भूख हड़ताल पर बैठेंगे विधायक उन्होंने कहा कि अब वह लोगों की आवाजाही बंद करने के बजाय खुद भूख आंदोलन के जरिए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। आईआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख आंदोलन के लिए स्थान की अनुमति लेने हेतु वह शुक्रवार को ही जिला पदाधिकारी, सहरसा को पत्र लिखेंगे। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य तथा सीपीआई और सीपीआई(एम) को पत्र भेजकर आंदोलन के लिए नैतिक समर्थन का आग्रह करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो वह 26 सितंबर 2026 से सहरसा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *