सीतामढ़ी के बथनाहा में गुरुवार को एडिशनल एसपी आशीष आनंद की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस अनुमंडल सदर-2 कार्यालय परिसर में बैठक हुई । क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की गई। फरार आरोपियों की सूची तैयार कर चलाएं अभियान एएसपी ने अधिकारियों को इलाके में सक्रिय अपराधियों और फरार आरोपियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाए। संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। लंबित मामलों की जांच जल्द पूरी करने का निर्देश बैठक में सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए जांच में तेजी लाने को कहा गया। एएसपी ने निर्देश दिया कि मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा गया। गश्ती और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर अपराध नियंत्रण के लिए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और सूचना तंत्र को और मजबूत करने को कहा गया। जनता की शिकायतों का समय पर करें निपटारा एएसपी आशीष आनंद ने थाना प्रभारियों को आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और निर्धारित समय में उनका निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है। ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद बैठक में सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, पुपरी अंचल इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, बेला थानाध्यक्ष अनुराग, परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव और भुतही थानाध्यक्ष चंद्र गुप्त समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सीतामढ़ी के बथनाहा में गुरुवार को एडिशनल एसपी आशीष आनंद की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस अनुमंडल सदर-2 कार्यालय परिसर में बैठक हुई । क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की गई। फरार आरोपियों की सूची तैयार कर चलाएं अभियान एएसपी ने अधिकारियों को इलाके में सक्रिय अपराधियों और फरार आरोपियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाए। संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। लंबित मामलों की जांच जल्द पूरी करने का निर्देश बैठक में सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए जांच में तेजी लाने को कहा गया। एएसपी ने निर्देश दिया कि मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा गया। गश्ती और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर अपराध नियंत्रण के लिए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और सूचना तंत्र को और मजबूत करने को कहा गया। जनता की शिकायतों का समय पर करें निपटारा एएसपी आशीष आनंद ने थाना प्रभारियों को आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और निर्धारित समय में उनका निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है। ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद बैठक में सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, पुपरी अंचल इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, बेला थानाध्यक्ष अनुराग, परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव और भुतही थानाध्यक्ष चंद्र गुप्त समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

