Dungarpur Crime : लूटपाट करने के बाद बन जाते थे ‘महिला’, पुलिस ने किया गैंग का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur Crime : लूटपाट करने के बाद बन जाते थे ‘महिला’, पुलिस ने किया गैंग का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur Crime : डूंगरपुर के चौरासी पुलिस ने रात्रि में राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात के दौरान काम में ली जाने वाली 2 मोटर साइकिलें जब्त की है। आरोपी लूट के बाद पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का वेश धारण करते थे। थानाधिकारी रतनलाल जेटीला ने बताया कि नालवड़ा वरदा निवासी कृष्णा पुत्र सोहन मीणा ने चौरासी थाने में रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी मानशंकर व अमीषा के साथ 30 अगस्त को मोटर साइकिल लेकर डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गोरादा घाटा के समीप एक पॉवर बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। बदमाशों ने कृष्णा की मोटर साइकिल को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इससे तीनों दोस्त नीचे गिर गए। इस दौरान एक ओर मोटर साइकिल पर दो युवक सवार होकर आ। इसके बाद पांचों बदमाशों ने तीनों दोस्तों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान बदमाश उनकी जेब से पांच हजार व दो मोबाइल लेकर भाग गए।

महिलाओं को वेश धारण कर छुपे हुए थे युवक

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम लाड़सौर की पहाड़ियों पर पहुंची। यहां पर कुछ युवक महिलाओं को वेश धारण कर छुपे हुए थे। पुलिस ने घेरा डालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दो मोटर साइकिलें भी जब्त की

जांच के बाद शुक्रवार को लाडसौर निवासी शैलेष पुत्र सुरेश ननोमा, विजय पुत्र कान्तिलाल ननोमा, राहुल पुत्र गटूलाल ननोमा, डूंगर पुत्र खेमजी बरंडा व ताराचंद पुत्र देवीलाल ननोमा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूट की वारदात में काम में ली दो मोटर साइकिलें भी जब्त की है।

पुलिस टीम में शामिल

कार्रवाई में एएसआई ईश्वलाल, हैडकांस्टेबल खुशपाल सिंह, कांस्टेबल ललित, सुनिल, कालूराम, सुरेश, विरमल, लोकेश, डायालाल व आदित्य शामिल थे।

जुआ खेलते 13 गिरफ्तार

एक अन्य खबर के अनुसार डूंगरपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दांव पर लगी राशि भी जब्त की है। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि भोईवाड़ा क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और भोईवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र शिवनारायण भोई, हीरालाल पुत्र कारुलाल भोई, संतोष पुत्र प्रभुलाल भोई, कपिल पुत्र चंदूलाल चौहान, रमेश पुत्र नारायणलाल भोई, सूरजमल पुत्र दौला भोई, लोकेश पुत्र सोहनलाल भोई, रमेश पुत्र घन्ना भोई, शंकरलाल पुत्र लक्ष्मण भोई, लोकेश पुत्र सूरजमल भोई, प्रकाश पुत्र लक्ष्मण भोई, दशरथ पुत्र लक्ष्मण भोई, विजय पुत्र दशरथ भोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दाव पर लगी 124955 रुपए जब्त की। कार्रवाई में एसआई चंदूलाल, एसएआई मोहनपाल, कांस्टेबल मगन, जितेंद्र यादव व जितेंद्र शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *