वार्ड 55 में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- डरा-धमकाकर उसका समर्थन लिया, मैदान में अब BJP प्रत्याशी

वार्ड 55 में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- डरा-धमकाकर उसका समर्थन लिया, मैदान में अब BJP प्रत्याशी

निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस को शुक्रवार को एक और झटका लगा। शहर के वार्ड संख्या 55 के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने भाजपा ज्वांइन कर ली है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित को समर्थन दे दिया है। इस वार्ड से पहले से दो जुगल किशोर प्रजापत और जगदीश अपना नामांकन वापस ले चुके है। ऐसे में अब भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित का रास्ता साफ है क्योंकि उनके सामने अब कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। EVM पर होंगे दोनों प्रत्याशियों के नाम नाम वापसी की 3 सितंबर को अंतिम तिथि थी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में भाजपा से जोगेन्द्रसिंह और कांग्रेस से राकेश चुनावी मैदान में है। शुक्रवार को उन्होंने अपने स्तर पर भाजपा ज्वांइन की और भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया। ऐसे में ईवीएम पर इस वार्ड से दोनों के नाम आएंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने पहला दुपट्टा‌ कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत भाजपा के पूर्व विधायक के घर गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी और पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने भाजपा का दुपट्टा‌ पहनाकर उन्हें भाजपा ज्वांइन करवाई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- प्रत्याशी को डराकर लिया समर्थन मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या 55 के प्रत्याशी को डरा-धमकाकर उसका समर्थन लिया गया है। यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। इसकी शिकायत करेंगे। अब 07 वार्डों से कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *