भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहा है। टीम एशिया कप में इस बढ़त को जारी रखना चाहेगी। दुबई में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप का मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए प्रैक्टिस मैच जैसा होगा। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ग्रुप A में थाईलैंड और हांगकांग पर 2 जीत के साथ टॉप पर है। दीप्ति ने कहा- पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीप्ति ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के खिलाफ जो भी मैच जीते हैं। एशिया कप हो या कोई और मैच हो। हम हमेशा उनस एक कदम आगे रहे हैं।’ दीप्ति ने कहा- ‘पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभाग अच्छे हैं। जिस खिलाड़ी का दिन अच्छा होता है, वह टीम के लिए बेहतर करने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करती है। दीप्ति इस टूर्नामेंट में भारत की टॉप विकेट टेकर हैं। कॉम्बिनेशन पर फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा टीम कॉम्बिनेशन से जुड़े सवाल पर दीप्ति दीप्ति ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘यह मैनेजमेंट का फैसला है।’ पाकिस्तान की टीम के बारे में पूछे जाने पर दीप्ति ने कहा, ‘हमारी टीम भी अच्छी है और उनके गेंदबाज भी अच्छे हैं। हमारा ध्यान अपनी स्ट्रेंथ पर ज्यादा होगा। हम बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।’ चरणी और प्रेमा के प्रदर्शन की तारीफ की दीप्ति ने बाएं हाथ की स्पिनर श्री चारणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘चरणी बहुत अच्छा टैलेंट हैं। वे रैंकिंग में नंबर-1 हैं। उन्होंने पिछले एक साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से वे गेंद को टर्न कराती हैं, वह शानदार है। किसी बल्लेबाज के लिए उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं है।’ प्रेमा के बारे में उन्होंने कहा, ‘प्रेमा के साथ भी ऐसा ही है। उन्होंने बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। लेकिन जब भी उन्हें गेंदबाजी का मौका मिलता है, वह हमेशा एक कदम आगे रहती हैं।’ चारणी ने दो मैचों में चार विकेट लिए हैं, जबकि प्रेमा ने दो मैचों में दो विकेट लिए हैं। ————————————-
दीप्ति शर्मा बोलीं- हम पाकिस्तान से एक कदम आगे:एशिया कप में भी बढ़त जारी रखेंगे; कल दुबई में खेला जाएगा मैच

