फल्गु में अवैध बालू खनन पर छापा,2 ट्रैक्टर-4 ट्रेलर पकड़े:जहानाबाद में पुलिस की कार्रवाई, जब्त वाहन छुड़ाने पहुंचे लोगों को खदेड़ा

फल्गु में अवैध बालू खनन पर छापा,2 ट्रैक्टर-4 ट्रेलर पकड़े:जहानाबाद में पुलिस की कार्रवाई, जब्त वाहन छुड़ाने पहुंचे लोगों को खदेड़ा

जहानाबाद पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फल्गु नदी से दो ट्रैक्टर इंजन और चार ट्रेलर जब्त किए हैं। डमौया गांव के पास पुलिस की छापेमारी से अवैध बालू खनन में सक्रिय लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल चालक और वाहन मालिक मौके से फरार हो गए। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डमौया गांव के पास फल्गु नदी में अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही खनन में लगे लोग वहां से भाग निकले। दो इंजन और चार ट्रेलर जब्त पुलिस ने मौके की तलाशी के दौरान दो ट्रैक्टर इंजन और चार ट्रेलर बरामद किए। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अवैध बालू खनन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और जब्त वाहनों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। अतिरिक्त बल पहुंचते ही भागे लोग स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद वाहन छुड़ाने पहुंचे लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। खनन विभाग ने दर्ज कराई FIR पुलिस के अनुसार, मामले में खनन विभाग की ओर से संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब पुलिस अवैध बालू खनन में शामिल लोगों और वाहन मालिकों की पहचान करने में जुटी है। लंबे समय से खनन का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि फल्गु नदी में लंबे समय से अवैध बालू खनन का धंधा चल रहा था। क्षेत्र में इससे जुड़े लोगों का नेटवर्क सक्रिय होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस नेटवर्क से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध बालू खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फल्गु नदी से दो ट्रैक्टर इंजन और चार ट्रेलर जब्त किए हैं। डमौया गांव के पास पुलिस की छापेमारी से अवैध बालू खनन में सक्रिय लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल चालक और वाहन मालिक मौके से फरार हो गए। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डमौया गांव के पास फल्गु नदी में अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही खनन में लगे लोग वहां से भाग निकले। दो इंजन और चार ट्रेलर जब्त पुलिस ने मौके की तलाशी के दौरान दो ट्रैक्टर इंजन और चार ट्रेलर बरामद किए। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अवैध बालू खनन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और जब्त वाहनों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। अतिरिक्त बल पहुंचते ही भागे लोग स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद वाहन छुड़ाने पहुंचे लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। खनन विभाग ने दर्ज कराई FIR पुलिस के अनुसार, मामले में खनन विभाग की ओर से संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब पुलिस अवैध बालू खनन में शामिल लोगों और वाहन मालिकों की पहचान करने में जुटी है। लंबे समय से खनन का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि फल्गु नदी में लंबे समय से अवैध बालू खनन का धंधा चल रहा था। क्षेत्र में इससे जुड़े लोगों का नेटवर्क सक्रिय होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस नेटवर्क से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध बालू खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *