खगड़िया SP की पत्नी बोलीं-मुझे पीटा, बेटी भी छीन ली:दूसरी शादी करना चाहते हैं, गोली मारने की धमकी देते हैं; भास्कर को बताई आपबीती

खगड़िया SP की पत्नी बोलीं-मुझे पीटा, बेटी भी छीन ली:दूसरी शादी करना चाहते हैं, गोली मारने की धमकी देते हैं; भास्कर को बताई आपबीती

बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह पर उनकी पत्नी पूजा ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि एसपी ने उनकी 5 साल की बेटी को उनसे छीन लिया है। गोली मारने की धमकी दी जा रही। बताया, मुझसे कहा जाता है कि मैं IPS हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है कि मैं तलाक दे दूं, ताकि भानु प्रताप सिंह दूसरी शादी कर सकें। IPS की पत्नी ने भास्कर रिपोर्टर से फोन पर संपर्क किया। खगड़िया SP की पत्नी ने क्या कुछ कहा है, वो हू-ब-हू पढ़िए ‘मैं अभी मेंटली डिस्टर्ब हूं। अभी खगड़िया के SP आवास में मुझे रखा गया है। मैं मर जाऊंगी। मेरी बेटी 5 साल की है, वो मेरे बिना रोती है। वो केवल 5 साल की है, वो मेरे बिना नहीं रह पाती। मुझे गुरुवार रात पटना से खगड़िया के एसपी आवास लाकर रखा गया है। मुझे यहां लाकर पीटा गया है। ड्राइवर, कूक, बॉडीगार्ड सब को छुट्टी दे दी गई है। घर में एक अन्न का दाना नहीं है। आप आकर देख लीजिए, मैं किस हाल में हूं। सारे ऑफिसर DIG और IG उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। मेरा खाना-पीना सब बंद कर दिया गया है। मुझे यहां अकेले छोड़ कर चले गए। मेरे पास अब जीने की कोई आशा नहीं बची है। गुरुवार रात से मैं एक कमरे में बंद हूं। भानु प्रताप ने मुझसे लव मैरिज की थी और आज बीच रास्ते में मुझे छोड़ कर चले गए। मुझे मेरी बेटी से मिला दीजिए। भानु को बुलाकर मामला को शॉर्टआउट कीजिए। मुझे कुछ नहीं चाहिए बस एक शांत परिवार चाहिए। भानु के परिवार वाले यूपी के रहने वाले हैं। मेरे सास-ससुर भी मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं। पहले मैंने उन लोगों से कहा था कि प्लीज, पापा मेरी बच्ची कहां है बता दीजिए। तब मेरे ससुर ने जवाब दिया था कि हमको नहीं पता, तू समझ या तेरा पति समझेगा। हमको नहीं पता कहां है। तुमने उससे शादी की तो तुम समझो। अभी इतना कुछ हो गया, सारे सीनियर चुप चाप बैठे हुए हैं। वह चाहे तो कुछ कर सकते है ना। वह लोग जब एक अपराधी को खोजकर निकल कर ले आते हैं तो वह भानु प्रताप को भी बोल सकते हैं कि आप आइए, अपनी वाइफ को संभालिए। मैं नहीं चाहती मेरे पति की नौकरी छीन जाए मैं नहीं चाहती कि मेरे पति की नौकरी छीन जाए, मुझे बस मेरा हक चाहिए। मुझे मेरा परिवार और मेरी बेटी चाहिए जैसे सब के हैं। ये मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं, मुझे इसका रीजन बस चाहिए। मैं उनको कई बार फोन कर चुकी हूं कि भानु मेरी बच्ची से बात करा दो, लेकिन नहीं करवा रहे हैं। वो लोग मुझे पागल साबित करना चाह रहे। मेरी बच्ची को सीखा रहे कि मां तुमको जहर दे देगी। कौन मां अपनी बच्ची को जहर देगी। मेरी बेटी मेरे बिना एक पल नहीं रहती है, वह रोती है और उसको लेकर भाग गए। मेरे आसपास महिला सिपाही की तैनाती मेरे आसपास महिला सिपाहियों को रखा गया है ताकि मैं कुछ गलत कदम ना उठा लूं। महिला सिपाही भी मुझसे कहती हैं कि सीनियर हमको धमकी देते है कि अगर कुछ हुआ तो हम नौकरी छीन लेंगे। वो लोग भी डरी हुईं हैं। मुझे इंसाफ चाहिए।’ हालांकि जब हमने एसपी भानु प्रताप सिंह को फोन किया तो उधर से एडिशनल एसपी ने फोन उठाया और बताया कि अभी सर छुट्टी पर गए हैं। बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह पर उनकी पत्नी पूजा ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि एसपी ने उनकी 5 साल की बेटी को उनसे छीन लिया है। गोली मारने की धमकी दी जा रही। बताया, मुझसे कहा जाता है कि मैं IPS हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है कि मैं तलाक दे दूं, ताकि भानु प्रताप सिंह दूसरी शादी कर सकें। IPS की पत्नी ने भास्कर रिपोर्टर से फोन पर संपर्क किया। खगड़िया SP की पत्नी ने क्या कुछ कहा है, वो हू-ब-हू पढ़िए ‘मैं अभी मेंटली डिस्टर्ब हूं। अभी खगड़िया के SP आवास में मुझे रखा गया है। मैं मर जाऊंगी। मेरी बेटी 5 साल की है, वो मेरे बिना रोती है। वो केवल 5 साल की है, वो मेरे बिना नहीं रह पाती। मुझे गुरुवार रात पटना से खगड़िया के एसपी आवास लाकर रखा गया है। मुझे यहां लाकर पीटा गया है। ड्राइवर, कूक, बॉडीगार्ड सब को छुट्टी दे दी गई है। घर में एक अन्न का दाना नहीं है। आप आकर देख लीजिए, मैं किस हाल में हूं। सारे ऑफिसर DIG और IG उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। मेरा खाना-पीना सब बंद कर दिया गया है। मुझे यहां अकेले छोड़ कर चले गए। मेरे पास अब जीने की कोई आशा नहीं बची है। गुरुवार रात से मैं एक कमरे में बंद हूं। भानु प्रताप ने मुझसे लव मैरिज की थी और आज बीच रास्ते में मुझे छोड़ कर चले गए। मुझे मेरी बेटी से मिला दीजिए। भानु को बुलाकर मामला को शॉर्टआउट कीजिए। मुझे कुछ नहीं चाहिए बस एक शांत परिवार चाहिए। भानु के परिवार वाले यूपी के रहने वाले हैं। मेरे सास-ससुर भी मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं। पहले मैंने उन लोगों से कहा था कि प्लीज, पापा मेरी बच्ची कहां है बता दीजिए। तब मेरे ससुर ने जवाब दिया था कि हमको नहीं पता, तू समझ या तेरा पति समझेगा। हमको नहीं पता कहां है। तुमने उससे शादी की तो तुम समझो। अभी इतना कुछ हो गया, सारे सीनियर चुप चाप बैठे हुए हैं। वह चाहे तो कुछ कर सकते है ना। वह लोग जब एक अपराधी को खोजकर निकल कर ले आते हैं तो वह भानु प्रताप को भी बोल सकते हैं कि आप आइए, अपनी वाइफ को संभालिए। मैं नहीं चाहती मेरे पति की नौकरी छीन जाए मैं नहीं चाहती कि मेरे पति की नौकरी छीन जाए, मुझे बस मेरा हक चाहिए। मुझे मेरा परिवार और मेरी बेटी चाहिए जैसे सब के हैं। ये मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं, मुझे इसका रीजन बस चाहिए। मैं उनको कई बार फोन कर चुकी हूं कि भानु मेरी बच्ची से बात करा दो, लेकिन नहीं करवा रहे हैं। वो लोग मुझे पागल साबित करना चाह रहे। मेरी बच्ची को सीखा रहे कि मां तुमको जहर दे देगी। कौन मां अपनी बच्ची को जहर देगी। मेरी बेटी मेरे बिना एक पल नहीं रहती है, वह रोती है और उसको लेकर भाग गए। मेरे आसपास महिला सिपाही की तैनाती मेरे आसपास महिला सिपाहियों को रखा गया है ताकि मैं कुछ गलत कदम ना उठा लूं। महिला सिपाही भी मुझसे कहती हैं कि सीनियर हमको धमकी देते है कि अगर कुछ हुआ तो हम नौकरी छीन लेंगे। वो लोग भी डरी हुईं हैं। मुझे इंसाफ चाहिए।’ हालांकि जब हमने एसपी भानु प्रताप सिंह को फोन किया तो उधर से एडिशनल एसपी ने फोन उठाया और बताया कि अभी सर छुट्टी पर गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *