डबवाली में साधु हत्या मामला, हमलावरों का नहीं लगा सुराग:पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश में जुटी, मृतक की भी पहचान नहीं

डबवाली में साधु हत्या मामला, हमलावरों का नहीं लगा सुराग:पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश में जुटी, मृतक की भी पहचान नहीं

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में आपसी कहासुनी के दौरान एक साधु की हत्या मामले में आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। डबवाली पुलिस घटनाक्रम और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी मृतक साधु और हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, कल वीरवार शाम से ही तीन साधू शराब के सेवन के दौरान एक साथ बैठे थे। तीनों सब्जी मंडी के पास बने ठेके से शराब लेकर वहीं पास में ही बैठ गए। शाम करीब साढ़े 7 बजे उनमें झगड़ा हो गया और उनमें से किसी ने साधू के सिर पर कांच की बोतल से वार कर फोड़ दिया और लगातार दो से तीन बार वार किए, जिससे साधू की मौत हो गई। झगड़े के बाद दोनों वहां से भाग गए और कुछ देर बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने फर्श पर खून से लथपड़े साधु को देखा तो नजदीकी पुलिस चौकी को सूचना दी। अभी पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए नजदीकी पुलिस थानों में डिटेल भेजी है और उसका पता लगाया जा रहा है। इस खबर को अपडेट किया जाना है। पुलिस जुटा रही साक्ष्य पुलिस ने हत्या के बाद फोरंसिक एक्सपर्ट बुलाए हैं और घटनाक्रम से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बोतल व अन्य चीजों के सैंपल जांच किए हैं। साधु का सिर और शरीर खून का काफी लथपथ था। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन साधु एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। मृतक साधु की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अलग-अलग थानों से जानकारी जुटाकर मृतक और हमलावर साधुओं का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *