समस्तीपुर में एक किसान के घर से पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने 3 करोड़ रुपए की गांजा की खेप बरामद की है। इनपुट पर पहुंची ज्वाइंट टीम ने 5 बोरियों में 318 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर ले गई। वहीं, कार्रवाई के दौरान किसान फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी समेत घर की तीन महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव की है। गुरुवार देर शाम टीम ने किसान रामबली महतो के घर पर छापेमारी की थी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, नारकोटिक्स टीम को तेलनी गांव में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। किसान के घर तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही टीम सूचना के आधार पर बिहार राज्य नारकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानीय बिथान पुलिस के सहयोग से गुरुवार देर शाम रामबली महतो के घर पर छापेमारी की। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के संभावित ठिकानों की सघन तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। हालांकि, पुलिस ने लोगों को कार्रवाई स्थल से दूर रखा और अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की। बरामद गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान राज्य नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी, रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिथान बीडीओ बबलू कुमार, बिथान सीओ रूबी कुमारी और थानाध्यक्ष राज किशोर राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई। गांजा की खेप किसान के घर कहां से और कैसे लाई गई, पड़ताल में जुटी टीम सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसके अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आ सकती है। मामले में आगे और कार्रवाई होने की संभावना है। नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। छापेमारी के बाद गांव में गांजा कारोबार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। समस्तीपुर में एक किसान के घर से पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने 3 करोड़ रुपए की गांजा की खेप बरामद की है। इनपुट पर पहुंची ज्वाइंट टीम ने 5 बोरियों में 318 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर ले गई। वहीं, कार्रवाई के दौरान किसान फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी समेत घर की तीन महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव की है। गुरुवार देर शाम टीम ने किसान रामबली महतो के घर पर छापेमारी की थी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, नारकोटिक्स टीम को तेलनी गांव में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। किसान के घर तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही टीम सूचना के आधार पर बिहार राज्य नारकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानीय बिथान पुलिस के सहयोग से गुरुवार देर शाम रामबली महतो के घर पर छापेमारी की। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के संभावित ठिकानों की सघन तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। हालांकि, पुलिस ने लोगों को कार्रवाई स्थल से दूर रखा और अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की। बरामद गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान राज्य नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी, रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिथान बीडीओ बबलू कुमार, बिथान सीओ रूबी कुमारी और थानाध्यक्ष राज किशोर राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई। गांजा की खेप किसान के घर कहां से और कैसे लाई गई, पड़ताल में जुटी टीम सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसके अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आ सकती है। मामले में आगे और कार्रवाई होने की संभावना है। नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। छापेमारी के बाद गांव में गांजा कारोबार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

