कोटा में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट:दिन में धूप तो सुबह-शाम बढ़ने लगा ठंड का असर, आगामी दिनों में ड्राई रहेगा मौसम

कोटा में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट:दिन में धूप तो सुबह-शाम बढ़ने लगा ठंड का असर, आगामी दिनों में ड्राई रहेगा मौसम

कोटा और आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई उमस और गर्मी के बाद अब हल्की सर्दी का असर शुरू होने लगा है। कोटा में न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। बदलते मौसम का असर अब कोटा संभाग में भी साफ नजर आने लगा है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से मौसम में हल्की गर्माहट बनी हुई है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दोपहर बाद हवा का रुख बदलते ही ठंडक घुलने लगती है। आगामी दिनों में मौसम ड्राई रहेगा मौसम मौसम विभाग (जयपुर) के अधिकारियों के अनुसार, कोटा समेत कई जिलों में आगामी दिनों में मौसम ड्राई बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *