चंदौसी में निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा:49 झांकियों और 8 अखाड़ों ने बढ़ाई शोभा, 5 घंटे तक शहर में गूंजे भक्ति गीत

चंदौसी में निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा:49 झांकियों और 8 अखाड़ों ने बढ़ाई शोभा, 5 घंटे तक शहर में गूंजे भक्ति गीत

संभल में बुधवार शाम 6 बजे चंदौसी कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत श्रीसनातन धर्म पंजाबी सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीगणेश, शिव, विष्णु, श्रीकृष्ण-राधा, हनुमान, मां काली, मां दुर्गा, मां सरस्वती और लड्डू गोपाल समेत देवी-देवताओं की 49 झांकियां शामिल रहीं। 8 अखाड़ों ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। करीब 5 घंटे बाद रात 11 बजे शोभायात्रा पंजाबी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। फुब्बारा चौक से शुरू हुई शोभायात्रा शोभायात्रा फुब्बारा चौक से शुरू होकर गांधी चौक, संभल गेट, घंटाघर, ब्रह्म बाजार, बड़ा बाजार, हुसैनी बाजार और मुरादाबाद गेट होते हुए वापस फुब्बारा चौक स्थित पंजाबी मंदिर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। आयोजन के दौरान शहर में भक्ति का माहौल बना रहा। 67 साल से हो रहा आयोजन सभा की सदस्य पायल मल्होत्रा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन पिछले 67 साल से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झांकियों को तैयार करने के लिए एटा, इटावा, मैनपुरी, वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से सामान मंगाया गया था। इटावा, एटा, कन्नौज और दिल्ली से भांगड़ा कलाकार पहुंचे, जबकि वृंदावन से इस्कॉन के लोग भी आयोजन में शामिल हुए। पूरे शहर की भागीदारी पायल मल्होत्रा ने बताया कि आयोजन में केवल पंजाबी समाज ही नहीं, बल्कि चंदौसी का पूरा शहर भागीदारी करता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी रहीं। चंदौसी के एसडीएम आशुतोष तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार 3 सितंबर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 4 सितंबर को पंजाबी मंदिर परिसर में मुख्य जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। पुलिस-पीएसी रही तैनात शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ विवेक जावला और इंस्पेक्टर संत कुमार पुलिस और पीएसी बल के साथ तैनात रहे। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी शोभायात्रा की निगरानी की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम में पायल मल्होत्रा, सुधीर मल्होत्रा, मंजू दिलेर, चंद्रसेन दिवाकर, दुर्गा टंडन, साध्वी गीता प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, अखिलेश खिलाड़ी और यश मदान सहित कई लोग मौजूद रहे। देखें शोभायात्रा की फोटो…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *