त्योहारों के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन:कटिहार, अमृतसर, डिब्रूगढ़, कोलकाता, भागलपुर रूट पर यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारों के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन:कटिहार, अमृतसर, डिब्रूगढ़, कोलकाता, भागलपुर रूट पर यात्रियों को मिलेगी राहत

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) ने आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। विस्तारित अवधि के दौरान सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 05932/05931 की अवधि भी बढ़ाई रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल का संचालन 12 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 9 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक 12 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल 12 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक 12 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05932/05931 डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल की अवधि भी बढ़ाई गई है। ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 13 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। दोनों रूट में टोटल 94 एक्स्ट्रा ट्रिप होंगी संचालित वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन 22 कोचों की संरचना के साथ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल का दैनिक संचालन भी जारी रहेगा। रेलवे ने इस ट्रेन की सेवाओं को 29 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया है। इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल 94 अतिरिक्त ट्रिप संचालित होंगी। एनएफ रेलवे ने बताया कि यह निर्णय त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक सुगम व आरामदायक बनाना है। रेलवे ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) ने आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। विस्तारित अवधि के दौरान सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 05932/05931 की अवधि भी बढ़ाई रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल का संचालन 12 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 9 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक 12 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल 12 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक 12 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05932/05931 डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल की अवधि भी बढ़ाई गई है। ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 13 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। दोनों रूट में टोटल 94 एक्स्ट्रा ट्रिप होंगी संचालित वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन 22 कोचों की संरचना के साथ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल का दैनिक संचालन भी जारी रहेगा। रेलवे ने इस ट्रेन की सेवाओं को 29 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया है। इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल 94 अतिरिक्त ट्रिप संचालित होंगी। एनएफ रेलवे ने बताया कि यह निर्णय त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक सुगम व आरामदायक बनाना है। रेलवे ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *