सीतामढ़ी में विवाहिता की मौत:3 साल पहले की थी लव मैरिज, मायके वाले बोले- पति 5 लाख दहेज मांग रहा था; ससुरालवाले फरार

सीतामढ़ी में विवाहिता की मौत:3 साल पहले की थी लव मैरिज, मायके वाले बोले- पति 5 लाख दहेज मांग रहा था; ससुरालवाले फरार

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव में प्रेम विवाह के करीब तीन साल बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनापुर बलहा गांव निवासी अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है। अनुराधा ने नवंबर 2023 में रामनगरा निवासी आदित्य कुमार से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद से उसका पति आदित्य कुमार समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं। शादी के बाद से 5 लाख रुपये दहेज की मांग का आरोप मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुराधा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, दहेज की मांग को लेकर अनुराधा को लगातार परेशान किया जाता था। इसी बीच मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। हत्या के बाद फरार होने का परिजनों ने लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि अनुराधा की हत्या करने के बाद उसके पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी रामनगरा पहुंचे। इसके बाद शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस बोली- लिखित आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक युवती का शव सदर अस्पताल में है। सूचना पर पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, अब तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद उसमें लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव में प्रेम विवाह के करीब तीन साल बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनापुर बलहा गांव निवासी अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है। अनुराधा ने नवंबर 2023 में रामनगरा निवासी आदित्य कुमार से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद से उसका पति आदित्य कुमार समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं। शादी के बाद से 5 लाख रुपये दहेज की मांग का आरोप मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुराधा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, दहेज की मांग को लेकर अनुराधा को लगातार परेशान किया जाता था। इसी बीच मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। हत्या के बाद फरार होने का परिजनों ने लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि अनुराधा की हत्या करने के बाद उसके पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी रामनगरा पहुंचे। इसके बाद शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस बोली- लिखित आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक युवती का शव सदर अस्पताल में है। सूचना पर पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, अब तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद उसमें लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *