मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी बनकर बाइक सवार 2 उच्चकों ने एक शख्स को लूट लिया। शातिरों ने एसपी के आदेश का हवाला देकर पहले बाइक सवार को रोक, फिर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। जिसके बाद शातिरों ने जेवर को कागज में लपेटकर पीड़ित की बाइक की डिक्की में रखने का नाटक किया, फिर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने डिक्की खोली तो कागज के अंदर जेवर की जगह पत्थर का टूकड़ा मिला। पीड़ित अनिल कुमार सिंह, सरैया थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब 11:42 बजे वे अपने निजी काम से बाइक से बखरा स्थित कोल्ड स्टोरेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बखरा गुदरी बाजार के पास शारितों ने रोक लिया। मामला सरैया थाना क्षेत्र का है। ‘एसपी साहब का आदेश है, कोई कीमती सामान लेकर नहीं चले’ पीड़ित के अनुसार, दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि “एसपी साहब का आदेश है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर कीमती सोने के आभूषण पहनकर नहीं चले।” इसके बाद दोनों ने अनिल कुमार सिंह से 20 ग्राम की सोने की चेन और हाथ में पहनी दो अंगूठियां, जिनका कुल वजन करीब 10 ग्राम बताया गया है, उतरवा लीं। कागज में जेवर लपेटकर डिक्की में रखने का किया नाटक आरोप है कि उचक्कों ने जेवर अपने हाथ में लेकर एक कागज में लपेटा और पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वे इसे उसकी बाइक की डिक्की में रख रहे हैं। इसके बाद दोनों आरोपी बखरा बाजार होते हुए अंबारा की दिशा में बाइक से निकल गए। उनके जाने के बाद अनिल कुमार सिंह को संदेह हुआ। जब उन्होंने बाइक की डिक्की खोलकर कागज देखा तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे। पीड़ित ने सरैया थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की है और पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी बनकर बाइक सवार 2 उच्चकों ने एक शख्स को लूट लिया। शातिरों ने एसपी के आदेश का हवाला देकर पहले बाइक सवार को रोक, फिर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। जिसके बाद शातिरों ने जेवर को कागज में लपेटकर पीड़ित की बाइक की डिक्की में रखने का नाटक किया, फिर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने डिक्की खोली तो कागज के अंदर जेवर की जगह पत्थर का टूकड़ा मिला। पीड़ित अनिल कुमार सिंह, सरैया थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब 11:42 बजे वे अपने निजी काम से बाइक से बखरा स्थित कोल्ड स्टोरेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बखरा गुदरी बाजार के पास शारितों ने रोक लिया। मामला सरैया थाना क्षेत्र का है। ‘एसपी साहब का आदेश है, कोई कीमती सामान लेकर नहीं चले’ पीड़ित के अनुसार, दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि “एसपी साहब का आदेश है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर कीमती सोने के आभूषण पहनकर नहीं चले।” इसके बाद दोनों ने अनिल कुमार सिंह से 20 ग्राम की सोने की चेन और हाथ में पहनी दो अंगूठियां, जिनका कुल वजन करीब 10 ग्राम बताया गया है, उतरवा लीं। कागज में जेवर लपेटकर डिक्की में रखने का किया नाटक आरोप है कि उचक्कों ने जेवर अपने हाथ में लेकर एक कागज में लपेटा और पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वे इसे उसकी बाइक की डिक्की में रख रहे हैं। इसके बाद दोनों आरोपी बखरा बाजार होते हुए अंबारा की दिशा में बाइक से निकल गए। उनके जाने के बाद अनिल कुमार सिंह को संदेह हुआ। जब उन्होंने बाइक की डिक्की खोलकर कागज देखा तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे। पीड़ित ने सरैया थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की है और पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

