खेल स्वस्थ-सक्रिय जीवन जीने का है एक महत्वपूर्ण साधन : कुलपति

खेल स्वस्थ-सक्रिय जीवन जीने का है एक महत्वपूर्ण साधन : कुलपति

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता मगध विश्वव द्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजभवन तथा बिहार सरकार के निर्देशानुसार मगध विश्वव द्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय अंतर-छा त्रावास खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं छात्रावासों की टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन मैचों की श्रृंखला में न्यू छात्रावास संख्या-01 की टीम ने लगातार दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की। टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में कैलाश कुमार, सनोज मांझी, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, प्रकाश कुमार, कैलाश कुमार, सोनू कुमार, बंटी कुमार, विशाल कुमार, अशोक कुमार, मानस एवं रवि सहित सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मगध विश्वव द्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण साधन है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता मगध विश्वव द्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजभवन तथा बिहार सरकार के निर्देशानुसार मगध विश्वव द्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय अंतर-छा त्रावास खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं छात्रावासों की टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन मैचों की श्रृंखला में न्यू छात्रावास संख्या-01 की टीम ने लगातार दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की। टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में कैलाश कुमार, सनोज मांझी, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, प्रकाश कुमार, कैलाश कुमार, सोनू कुमार, बंटी कुमार, विशाल कुमार, अशोक कुमार, मानस एवं रवि सहित सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मगध विश्वव द्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण साधन है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *