करौली में 3 पंचायत समितियों में कल मतदान:253 मतदान केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा लोग डालेंगे वोट, पोलिंग पार्टियां रवाना

करौली में 3 पंचायत समितियों में कल मतदान:253 मतदान केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा लोग डालेंगे वोट, पोलिंग पार्टियां रवाना

करौली जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समितियों के 51 वार्डों और जिला परिषद के 9 वार्डों में मतदान होगा। जिले के 253 केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। सोमवार को करौली के राजकीय महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी शुरू हुई। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए मतदान केंद्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
तीनों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्रीमहावीरजी के 138, हिण्डौन के 123 और शेरपुर-सूरौठ के 112 प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 2,46,966 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के लिए करीब 1,300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी रहेंगे। 25 प्रतिशत संवेदनशील और महत्वपूर्ण केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। तीनों पंचायत समितियों के 76 केंद्रों पर विशेष सुरक्षा रहेगी। इनमें 19 अति संवेदनशील केंद्र हैं। सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस दल भी तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी होगी
दो ग्राम पंचायतों के बीच एक मोबाइल पुलिस दल रहेगा। दो से तीन ग्राम पंचायतों के बीच जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित उपखंड अधिकारियों को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव को प्रभावित करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पाबंद किया गया है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए ईवीएम से मतदान होगा। इसके बाद 5 नवंबर को तीनों पंचायत समितियों की 76 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *