पानीपत | अम्बाला में शिक्षा और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए कला अध्यापक सुरेंद्र राठी को हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा शिक्षक राज्य पुरस्कार मिलने पर सनातन सेवा न्यास ने उनका अभिनंदन किया। न्यास के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय गिरि ने सम्मान समारोह में कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहता, वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और प्रतिभा को भी गढ़ता है। उन्होंने कहा कि कला शिक्षा रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता को विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है।

