रोपड़ में युवक का अपहरण कर मारपीट:शराब ठेकेदारों के कारिंदों पर आरोप, CCTV फुटेज सामने आई, पुलिस जांच में जुटी

रोपड़ में युवक का अपहरण कर मारपीट:शराब ठेकेदारों के कारिंदों पर आरोप, CCTV फुटेज सामने आई, पुलिस जांच में जुटी

रोपड़ में शराब ठेकेदारों के कारिंदों पर एक युवक के कथित अपहरण और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रोपड़ सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसके चेहरे और कंधे पर चोट के निशान हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में मुकेश कुमार स्कूटी पर जाते दिखाई दे रहा है। इसी दौरान कुछ लोग उसे रास्ते में रोकते हैं और उसकी स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेते हैं। कुछ देर बाद अन्य लोग भी वहां पहुंचते हैं। बातचीत के बाद युवक को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई देते हैं। मुकेश के परिवार का आरोप है कि उसे जबरन बाइपास स्थित एक कार्यालय में ले जाया गया। पीड़ित के मुताबिक, वहां उसके साथ रॉड और डंडों से मारपीट की गई। मुकेश ने आरोप लगाया कि उसने कोई गलती नहीं की थी और उसे बेवजह निशाना बनाया गया। अस्पताल में भर्ती मुकेश के चेहरे पर सूजन और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। कंधे पर भी चोट लगी है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उस समय मुकेश को एमआरआई के लिए ले जाया गया था। पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल मामला पीड़ित के आरोपों और सीसीटीवी फुटेज पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *