धनबाद में युवा कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:भाजपा कार्यालय के बाहर मनुस्मृति और पीएम मोदी का पुतला जलाने का प्रयास विफल

धनबाद में युवा कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:भाजपा कार्यालय के बाहर मनुस्मृति और पीएम मोदी का पुतला जलाने का प्रयास विफल

धनबाद में भाजपा कार्यालय के बाहर मनुस्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के युवा कांग्रेस के प्रयास को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर जुट गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ और पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन की कोशिश करते रहे, जिससे भाजपा कार्यालय के बाहर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और वापस लौटने की अपील की। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से लौट गए। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता भी काफी देर तक कार्यालय के बाहर मौजूद रहे। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और पुतले को लेकर खींचतान से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कथित शुद्धिकरण के विरोध में था प्रदर्शन युवा कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने बताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में देशभर में युवा कांग्रेस ने भाजपा कार्यालयों के बाहर मनुस्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने का कार्यक्रम तय किया है। इसी कार्यक्रम के तहत धनबाद में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर पुतला जलाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य भाजपा की कथित कार्रवाई का विरोध दर्ज कराना था। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध और पुलिस के हस्तक्षेप के कारण पुतला दहन नहीं हो सका। भाजपा बोली- पुतला दहन का प्रयास पूरी तरह विफल किया वहीं, भाजपा नेता शिवराज श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा के पास देश में केवल तीन सांसद थे, तब भी कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई थी। आज भाजपा के पास 303 सांसद हैं, तो कांग्रेस क्या कर लेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद में कांग्रेस की ओर से किया गया पुतला दहन का प्रयास पूरी तरह विफल रहा है। आगे भी ऐसे प्रयासों को विफल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष वहां से हट गए और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, भाजपा कार्यालय के बाहर हुए इस विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन के विवाद ने धनबाद की सियासत को गरमा दिया है। धनबाद में भाजपा कार्यालय के बाहर मनुस्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के युवा कांग्रेस के प्रयास को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर जुट गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ और पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन की कोशिश करते रहे, जिससे भाजपा कार्यालय के बाहर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और वापस लौटने की अपील की। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से लौट गए। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता भी काफी देर तक कार्यालय के बाहर मौजूद रहे। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और पुतले को लेकर खींचतान से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कथित शुद्धिकरण के विरोध में था प्रदर्शन युवा कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने बताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में देशभर में युवा कांग्रेस ने भाजपा कार्यालयों के बाहर मनुस्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने का कार्यक्रम तय किया है। इसी कार्यक्रम के तहत धनबाद में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर पुतला जलाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य भाजपा की कथित कार्रवाई का विरोध दर्ज कराना था। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध और पुलिस के हस्तक्षेप के कारण पुतला दहन नहीं हो सका। भाजपा बोली- पुतला दहन का प्रयास पूरी तरह विफल किया वहीं, भाजपा नेता शिवराज श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा के पास देश में केवल तीन सांसद थे, तब भी कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई थी। आज भाजपा के पास 303 सांसद हैं, तो कांग्रेस क्या कर लेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद में कांग्रेस की ओर से किया गया पुतला दहन का प्रयास पूरी तरह विफल रहा है। आगे भी ऐसे प्रयासों को विफल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष वहां से हट गए और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, भाजपा कार्यालय के बाहर हुए इस विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन के विवाद ने धनबाद की सियासत को गरमा दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *