शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का चयन:नरेश खारी को मिली गौतम बुद्ध नगर में संगठन की जिम्मेदारी

शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का चयन:नरेश खारी को मिली गौतम बुद्ध नगर में संगठन की जिम्मेदारी

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन (उ०प्र०) द्वारा रविवार को सर्वसम्मति से नरेश खारी को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। दादरी ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय जोन समाना में कार्यरत नरेश खारी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपा। प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार पाण्डेय ने विश्वास जताया कि वे शिक्षामित्रों और संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नरेश खारी के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी पदाधिकारियों व शिक्षामित्रों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *