जालंधर की लेक्चरर डेथ केस में कत्ल पुलिस ने नया खुलासा हुआ है। आरोपी उमंग बस्सी और उसकी मां कुसुम बस्सी गाड़ी से उज्जैन पहुंचे लेकिन रिश्तेदार को भी नेहा की मौत के बारे में नहीं बताया। सीएम भगवंत मान आफिस से जालंधर देहात पुलिस पर प्रैशर बढ़ा तो दोनों को ह्यूमन और टेक्नीकल सर्विलांस से ट्रैप किया।
24 अगस्त को ही SHO रमनदीप सिंह को बाय एयर इंदौर भेजा गया। एक टीम गाड़ी से पहुंची। यहां रहने के ठिकाने की रेकी कर कंफर्म होते ही दोनों को दबोच लिया गया।
इस मामले में करतारपुर पुलिस की किरकिरी, एसएचओ की बदली और ASI बोधराज के सस्पेंशन के बाद केस अब CIA (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) देहाती को सौंप दिया गया है। करतारपुर पुलिस इस मामले में अब जांच नहीं करेगी।
करतारपुर में उमंग बस्सी के घर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि नेहा-उमंग का रिश्ता ढाई से 3 साल से अच्छा नहीं चल रहा था।
पति और सास उसे चप्पलों से पीटते थे। रात को घर से निकाल देते थे। कई बार वह रात को घर के बाहर बैठी मिली। उसे कहा भी कि तुम्हें एक्शन लेना चाहिए।
लोगों ने बताया कि नेहा अंत तक यही कहती रही कि मेरी बेटी है और उसकी जिंदगी का सवाल है। इसलिए मैं परिवार तोड़ना नहीं जोड़ना चाहती हूं। किसी दिन ये लोग समझ जाएंगे।
डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला ने बताया कि केस अंडर इन्वेस्टिगेशन है। कई एंगल पर जांच आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि तेजी से इस केस को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। 5 पाइंट में जानें उमंग के आसपड़ोस ने क्या बताया… अब क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को दिया केस
नेहा के केस को करतापुर और कपूरथला पुलिस से शिफ्ट कर क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) देहात को दे दिया गया है।सीनियर सुपरिटेंडेंट पुलिस, जालंधर (देहाती) कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि मुकदमा नंबर 176 (दिनांक 21.08.2026) की तफ्तीश को थाना करतारपुर से स्थानांतरित कर दिया गया है। विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत दर्ज इस मामले की जांच अब थाना करतारपुर से हटाकर इंचार्ज CIA स्टाफ, जालंधर देहाती को सौंप दी गई है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे मामले की बारीकी व गहराई से तफ्तीश कर इसे जल्द से जल्द मुकम्मल करें और मामले का निपटारा करें। 1 सितंबर को खत्म होगा उमंग और कुसुम बस्सी का रिमांड
आरोपियों के खिलाप FIR नंबर 176 दर्ज की गई है। इसमें 123, 109, 85, 103, 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। केस अभी कोर्ट में है और तीनों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। इस केस में सतपाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है जबकि उमंग और कुसुम बस्सी का पुलिस को 4 दिन का रिमांड मिला है। 1 सितंबर को दोनों को फिर से जालंधर जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

