जगतपुर में लूटी गई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार:हथियार के बल पर हुई थी लूट, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

जगतपुर में लूटी गई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार:हथियार के बल पर हुई थी लूट, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

धोरैया पुलिस ने जगतपुर-महमदपुर मार्ग पर हुई बाइक लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कामदेव यादव के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सह धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगतपुर से कामदेव यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। यह घटना खैराटीकर निवासी कुंदन राय के साथ हुई थी। वे जगतपुर के रास्ते महमदपुर की ओर जा रहे थे, तभी महमदपुर के आगे पुलिया के समीप उनकी बाइक लूट ली गई थी। घटना के उपरांत कुंदन राय ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में धोरैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगतपुर गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कामदेव यादव को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। धोरैया पुलिस ने जगतपुर-महमदपुर मार्ग पर हुई बाइक लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कामदेव यादव के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सह धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगतपुर से कामदेव यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। यह घटना खैराटीकर निवासी कुंदन राय के साथ हुई थी। वे जगतपुर के रास्ते महमदपुर की ओर जा रहे थे, तभी महमदपुर के आगे पुलिया के समीप उनकी बाइक लूट ली गई थी। घटना के उपरांत कुंदन राय ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में धोरैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगतपुर गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कामदेव यादव को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *