करमचट डैम में सेल्फी लेते किशोर डूबा:दुर्गावती जलाशय में नहाते समय एक्सीडेंट, SDRF टीम खोज में जुटी

करमचट डैम में सेल्फी लेते किशोर डूबा:दुर्गावती जलाशय में नहाते समय एक्सीडेंट, SDRF टीम खोज में जुटी

रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को करमचट थाना क्षेत्र के दुर्गावती जलाशय में एक 15 वर्षीय किशोर डूब गया। वह डैम के बाएं तट पर नहर की ओर नहाने और सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी के भंवर में फंस गया। लोगों के शोर मचाने पर प्रशासन हुआ एक्टिव घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डूबे किशोर की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी रोहित कुमार (15) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम महेंद्र बिंद है। रोहित अपने दोस्तों के साथ करमचट डैम घूमने आया था और नहाते समय मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी वह गहरे पानी की चपेट में आ गया। रोहित के दोस्तों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। SDRF टीम को पटना से बुलाया बाद में चेनारी के सीओ और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पानी में तेज भंवर होने के कारण देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया। करमचट थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि डूबे किशोर की तलाश के लिए पटना से एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया गया है। शनिवार सुबह से एसडीआरएफ की मदद से सघन खोज अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से जलाशयों के खतरनाक हिस्सों और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को करमचट थाना क्षेत्र के दुर्गावती जलाशय में एक 15 वर्षीय किशोर डूब गया। वह डैम के बाएं तट पर नहर की ओर नहाने और सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी के भंवर में फंस गया। लोगों के शोर मचाने पर प्रशासन हुआ एक्टिव घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डूबे किशोर की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी रोहित कुमार (15) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम महेंद्र बिंद है। रोहित अपने दोस्तों के साथ करमचट डैम घूमने आया था और नहाते समय मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी वह गहरे पानी की चपेट में आ गया। रोहित के दोस्तों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। SDRF टीम को पटना से बुलाया बाद में चेनारी के सीओ और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पानी में तेज भंवर होने के कारण देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया। करमचट थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि डूबे किशोर की तलाश के लिए पटना से एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया गया है। शनिवार सुबह से एसडीआरएफ की मदद से सघन खोज अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से जलाशयों के खतरनाक हिस्सों और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *