महाबीरी अखाड़ा जुलूस में युवक को चाकू मारा:गोपालगंज में लाठी लगने को लेकर विवाद, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

महाबीरी अखाड़ा जुलूस में युवक को चाकू मारा:गोपालगंज में लाठी लगने को लेकर विवाद, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हरखूआ ढाला के पास हुई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव निवासी परमेश्वर बैठा के 19 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। लाठी लगने के बाद विवाद, 2 पक्षों में हिंसक झड़प बताया जाता है कि महावीरी अखाड़ा के दौरान लाठी लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान दीपक कुमार पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हरखूआ ढाला के पास हुई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव निवासी परमेश्वर बैठा के 19 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। लाठी लगने के बाद विवाद, 2 पक्षों में हिंसक झड़प बताया जाता है कि महावीरी अखाड़ा के दौरान लाठी लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान दीपक कुमार पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *