सीडी रेशियो 37 से बढ़कर 55 प्रतिशत के करीब पहुंचा:बैंकर्स समिति की बैठक, वित्त मंत्री ने और 1,000 बैंक शाखाओं की जरूरत बताई

सीडी रेशियो 37 से बढ़कर 55 प्रतिशत के करीब पहुंचा:बैंकर्स समिति की बैठक, वित्त मंत्री ने और 1,000 बैंक शाखाओं की जरूरत बताई

झारखंड में पांच वर्षों में बैंकिंग कारोबार का दायरा तेजी से बढ़ा, लेकिन कुल कर्ज में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाना अब भी चुनौती है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 96वीं बैठक में जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2021 से जून 2026 के बीच बैंकों में कुल जमा 2.61 लाख करोड़ से बढ़कर 4.05 लाख करोड़ रुपए हो गई। कुल वितरित ऋण भी 96,642 करोड़ से बढ़कर 2.23 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। राज्य का सीडी रेशियो 37.04% से सुधरकर 54.97% हुआ। इससे किसानों कारोबारियों को ऋण आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कृषि ऋण 11,103 करोड़ से बढ़कर 25,661 करोड़ रुपए हुआ और जून 2026 में सालाना 10.35% बढ़ा। बैठक में एसएलबीसी अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कृषि, एमएसएमई और छोटे उद्योगों के क्लस्टरों पर विशेष ध्यान देने को कहा। 5 साल में कारोबार दोगुना कमजोर वर्गों तक कर्ज की पहुंच बढ़े: वित्त मंत्री राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सुदूर और बैंकिंग सुविधा से वंचित इलाकों में करीब 1,000 अतिरिक्त बैंक शाखाएं खोलने की जरूरत बताई है। वर्तमान में राज्य में करीब 4,755 शाखाएं संचालित हैं। बैठक में वित्त मंत्री ने कृषि, एमएसएमई और कमजोर वर्गों तक कर्ज की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसानों को समय पर पर्याप्त कर्ज मिलना चाहिए। उन्होंने सीएसआर फंड के खर्च में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। झारखंड में पांच वर्षों में बैंकिंग कारोबार का दायरा तेजी से बढ़ा, लेकिन कुल कर्ज में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाना अब भी चुनौती है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 96वीं बैठक में जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2021 से जून 2026 के बीच बैंकों में कुल जमा 2.61 लाख करोड़ से बढ़कर 4.05 लाख करोड़ रुपए हो गई। कुल वितरित ऋण भी 96,642 करोड़ से बढ़कर 2.23 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। राज्य का सीडी रेशियो 37.04% से सुधरकर 54.97% हुआ। इससे किसानों कारोबारियों को ऋण आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कृषि ऋण 11,103 करोड़ से बढ़कर 25,661 करोड़ रुपए हुआ और जून 2026 में सालाना 10.35% बढ़ा। बैठक में एसएलबीसी अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कृषि, एमएसएमई और छोटे उद्योगों के क्लस्टरों पर विशेष ध्यान देने को कहा। 5 साल में कारोबार दोगुना कमजोर वर्गों तक कर्ज की पहुंच बढ़े: वित्त मंत्री राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सुदूर और बैंकिंग सुविधा से वंचित इलाकों में करीब 1,000 अतिरिक्त बैंक शाखाएं खोलने की जरूरत बताई है। वर्तमान में राज्य में करीब 4,755 शाखाएं संचालित हैं। बैठक में वित्त मंत्री ने कृषि, एमएसएमई और कमजोर वर्गों तक कर्ज की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसानों को समय पर पर्याप्त कर्ज मिलना चाहिए। उन्होंने सीएसआर फंड के खर्च में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *