मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही कटघर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। महिला के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं पर छानबीन कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

