जहानाबाद में करंट लगने से लड़की की मौत:खेत से गुजर रही थी, ट्रांसफार्मर के स्ट्रेचर की चपेट में आई

जहानाबाद में करंट लगने से लड़की की मौत:खेत से गुजर रही थी, ट्रांसफार्मर के स्ट्रेचर की चपेट में आई

जहानाबाद में बिजली के करंट लगने से एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। यह घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में हुई। लड़की खेत के बगल से गुजर रही थी, तभी ट्रांसफार्मर के स्ट्रेचर में प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गई। मृतक की पहचान कमलेश पासवान की पुत्री अनुष्का कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके चाचा दयानंद पासवान ने बताया कि अनुष्का के माता-पिता खेत में धान की निकोनी कर रहे थे। सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा शव अनुष्का खेत के बगल से जा रही थी, जब वह ट्रांसफार्मर के स्ट्रेचर के संपर्क में आई। करंट लगने से अनुष्का खेत में गिर गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। इस घटना के बाद अनुष्का के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तारों को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं किया – परिजन परिवार में रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन पर्व से एक दिन पहले हुई इस दुखद घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतक के परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया है, लेकिन उसके तारों को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं किया गया है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जहानाबाद में बिजली के करंट लगने से एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। यह घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में हुई। लड़की खेत के बगल से गुजर रही थी, तभी ट्रांसफार्मर के स्ट्रेचर में प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गई। मृतक की पहचान कमलेश पासवान की पुत्री अनुष्का कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके चाचा दयानंद पासवान ने बताया कि अनुष्का के माता-पिता खेत में धान की निकोनी कर रहे थे। सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा शव अनुष्का खेत के बगल से जा रही थी, जब वह ट्रांसफार्मर के स्ट्रेचर के संपर्क में आई। करंट लगने से अनुष्का खेत में गिर गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। इस घटना के बाद अनुष्का के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तारों को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं किया – परिजन परिवार में रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन पर्व से एक दिन पहले हुई इस दुखद घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतक के परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया है, लेकिन उसके तारों को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं किया गया है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *