नारनौल में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक जाएंगे:एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

नारनौल में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक जाएंगे:एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

हरियाणा के नारनौल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक मंथन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक के अलावा महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली और नारनौल विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद बैठकें आयोजित की गईं। बूथ स्तर तक होंगी सक्रिय बैठकों में संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। सरकार कर्मचारियों की मांगों का करे समाधान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान, कर्मचारी, युवा और आम नागरिक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले में पटवारियों की हड़ताल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके कारण खरीफ फसलों की विशेष गिरदावरी प्रभावित हो रही है तथा हजारों इंतकाल, नकल और प्रमाण पत्र संबंधी कार्य लंबित पड़े हैं। सरकार को कर्मचारियों की मांगों का समाधान कर राजस्व संबंधी कार्य तुरंत सुचारू कराने चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए। साथ ही युवाओं के रोजगार, सरकारी भर्तियों और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को जवाब देना होगा। दुर्व्यवहार की आलोचना राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा के मानसून सत्र में किसानों, कर्मचारियों, युवाओं, बढ़ते टैक्स बोझ, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं और युवाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी आलोचना की। एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि संगठनात्मक संवाद अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद बैठक के साथ ही कांग्रेस के संगठनात्मक संवाद अभियान के पांचवें चरण का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया, पूर्व सीपीएस अनीता यादव व महिला जिला प्रधान डा. राजवति भी मौजूद रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *